यमुनोत्री के पर्यटन स्थल

Apr 03,2021 09:53 AM posted by Admin

यमुनोत्री तीर्थ यात्रियों का प्रिय स्थल तो है ही, साथ-साथ यह पर्यटकों को भी खूब भाता है। समद्र-तल से इसकी ऊंचाई लगभग 3233 मीटर है। चूंकि इसी स्थल से यमुना नदी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए यह स्थान ‘यमुनोत्री' के नाम से जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों को खूब लुभाता है। यहाँ पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का आखिरी स्थान हनुमान चट्टी है। यहां से यमुनोत्री तक का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है, जिसकी दूरी 14 किलोमीटर है ।तो आइये जानते है, यमुनोत्री में घूमने वाली जगह के बारे में- 

यमुनोत्री के पर्यटन स्थल - Tourist places in Yamunotri in Hindi

गर्म पानी कुंड, सप्त ऋषि कुंड झील, छाबे जानकी चिट्टी।

गर्म पानी कुंड  - Garm Pani Kund Tourist place

गर्म पानी का यह कुंड यमुनोत्री मंदिर के पास ही है। सर्दी हो या गर्मी इस कुंड का पानी गर्म रहता है। पर्यटक इस पानी में चावल, आलू, शकरकंदी आदि कपडे में बांधकर डाल देते हैं, जो थोड़ी देर में ही उबल जाते हैं।

सप्तऋषि कुंड झील  - Saptrishi Kund Tourist place

इस झील तक पहुंचने के लिए यमुनोत्री से 10 किलोमीटर की कठिन यात्रा करनी पड़ती है। कहा जाता है कि यमुना नदी का उदगम स्थल यह झील ही है। इस झील का पानी अत्यंत शीतल ( ठंडा ) है। इस झील के आस-पास ब्रह्म कमल के दुर्लभ फूल पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। 

छाबें जानकी चट्टी  - Janki Chatti Tourist place

यमुनोत्री से 7 किलोमीटर दूर यह एक रमणीक स्थल है, यहां पर्यटकों के ठहरने व खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था है। 

यमुनोत्री कैसे जाएं?

सड़क मार्ग : यमुनोत्री पहुंचने के लिए बस यात्रा सर्वोत्तम है। निकटवर्ती प्रदेशों से यहाँ के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।