रानीखेत के पर्यटन स्थल

Apr 19,2021 07:31 AM posted by Admin

'पहाड़ो की रानी' कहे जाने वाले ‘रानीखेत' को लगता है, प्रकृति ने फुरसत के क्षणों में बनाया है, इस बात का जीता-जागता प्रमाण है यहां का शांत वातावरण, चीड व देवदार के घने जंगल, दूर-दूर तक फैली मनमोहक घाटियां, ठंडी हवा के झोंके, फूलों से ढके रास्ते और पक्षियों की कर्णप्रिय चहचहाहट।

समुद्रतल से 1830 मीटर ऊंचाई पर बसे इस खूबसूरत शहर का भ्रमण करने के लिए विश्व-भर से पर्यटक आते हैं। यह नगर कभी अंग्रेजों को बेहद प्रिय था। इस बात का प्रमाण है अंग्रेजों द्वारा बनाए गए भव्य भवन जो आज भी सही-सलामत हैं।

प्रदूषण युक्त यह पर्वतीय प्रकृति प्रेमियों की खास पसंदीदा जगह है। यहां चीड़ के धन वृक्षों के बीच पैदल सैर करना अपने आप में अलग ही आनंद प्रदान करता हैं।

रानीखेत के पर्यटन स्थल - Tourist places in Ranikhet in Hindi

चौबटिया, गोल्फ मैदान, चिलियानौला, शीतला खेत, धोलीखेत,  द्वाराहाट, दूनागिरी, मजखाली, खड़ी बाजार

चौबटिया - Chaubatia Tourist place

रानीखेत से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चौबटिया अपने सुंदर बाग-बगोचों के लिए जाना जाता है। यहाँ सरकारी उद्यान व फल अनुसंधान केंद्र भी दर्शनीय हैं। चौबटिया का मुख्य आकर्षण है। यहाँ का खूबसूरत जलप्रपात, जिसके ऊंचाई से गिरते संगमरमर जैसे पानी का दृश्य सैलानियों को अपने आकर्षण में बांध लेता है।

गोल्फ मैदान - Golf Ground Tourist place

चीड़ के वृक्षों से घिरा यह सुंदर गोल्फ मैदान रानीखेत से 5 किलोमीटर की दूरी पर रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है। सुंदर, हरी व मखमली घास ओढ़े यह गोल्फ मैदान देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। यहां गोल्फ क खिलाड़ियों के लिए एक विश्राम-गृह भी है, जो सभी प्रकार की सुख-सुविधाओ से परिपूर्ण है .

चिलियानौला - Chiliyanaula Tourist place

यह स्थल रानीखेत से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां हेड़ाखाना भव्य मंदिर खासतौर से देखने लायक है। इस आधुनिक मंदिर में स्थापित या का कलात्मक मूर्तियां देखकर पर्यटक ठगे-से रह जाते हैं। ट्रैकिंग व पिकनिक का यह एक आदर्श जगह है। 

शीतला खेत - Shitla Khet Tourist place

शीतला खेत रानीखेत से 35 किलोमीटर दूर एक बहुत ही खूबसूरत है। वर्तमान में इस स्थल की खूबसूरती को प्रशासन द्वारा और विकसित किया जा रहा है। यहां ठहरने के लिए बढ़िया होटल व सरकारी विश्राम गृह हैं। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी यह आदर्श जगह है। यहां के खूबसूरत नजारे पर्यटकों को दूर से ही लुभाते हैं। 

धोलीखेत - Dholi Khet Tourist place

यहां से हिमालय की पर्वत शृंखलाओं का दृश्य बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श स्थल है। 

द्वाराहाट - Dwarahat Tourist place

रानीखेत से 32 किलोमीटर दूर हरी-भरी वादियों में बसे द्वाराहाट का अपना पुरातात्विक महत्त्व है। यहां स्थापत्य कला के 65 मंदिर हैं, जो दर्शनीय हैं। यहां से हिमालय दर्शन का अपना ही मजा है।

दूनागिरी - Dunagiri Tourist place

द्वाराहाट से 14 किलोमीटर की दूरी पर दूनागिरी से हिमालय बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यह स्थान पर्यटन के लिहाज से सुरम्य स्थान है। इस चोटी पर अनेक मंदिर हैं, जो देखने योग्य हैं। 

मजखाली - Majkhali Tourist place

मजखाली रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है। यहां से हिमालय पर्वत की शृंखलाओं क खूबसूरत नजारे किए जा सकते हैं। यहां का नैसर्गिक सौंदर्य पर्यटकों के दिलो-दिमाग म अमिट छाप छोड़ देता है। फोटोग्राफी के लिए यह आदर्श स्थल है। 

खड़ी बाजार - Khadi Bazar Tourist place

खड़ी बाजार रानीखेत का मुख्य बाजार है। अंग्रेजों के शासनकाल में खड़ी बाजार 'मेयो स्ट्रीट' के नाम से जाना जाता था। इस बाजार से आप मोल-भाव करके स्थानीय काष्ठकला का मनचाहा सामान खरीद सकते हैं।

रानीखेत कैसे जाएं?

रेल मार्ग : निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो यहां से 84 किलोमीटर की दूरी पर है। काठगोदाम से रानीखेत के 

सड़क मार्ग : दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के प्रमुख शहरों से रानीखेत के बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

रानीखेत कब जाएं?

अप्रैल से जून व सितंबर से नवंबर के मध्य रानीखेत घूमने जाया जा सकता है। यदि आप रानीखेत घूमने का प्रोग्राम बनाएं, तो अपने साथ गर्म कपड़े ले जाना न भूले।