यह राज्य राजस्थान की प्राचीन रियासतों को मिलाकर बनाया गया है। इसके निर्माण में पहला कदम 17 मार्च, 1948 को उठाया गया। तब अलवर भरतपुर, धौलपुर तथा करौली रियासतों को मिलाकर 'मत्स्य संग' का निर्माण किया गया था। इसमें दूसरा परिवर्तन 1948 को किया गया तथा इसमें नौ राज्य-बांसवाडा, बूंदी , डूंगरपुर, झालावाड़, किशनगढ़, कोटा, प्रतापगढ़, शाहपुरा तथा टोंकी को मिला लिया गया। 18 अप्रैल, 1948 को उदयपुर रियासत को भी इसमें मिला लिया गया।
30 मार्च, 1949 को बीकानेर, जयपुर तथा जैसलमेर रियासतों को इसमें शामिल कर लिया गया। 25 अप्रैल, 1949 को मत्स्य संघ को भी इस राज्य में मिला लिया गया। इन रियासतों के गठबंधन को 'विशाल राजस्थान संघ' नाम दिया गया। 25 जनवरी, 1950 को सिरोही रियासत को भी इसमें मिला लिया गया। अंत में 1 नवंबर, 1956 को अजमेर, आबू तथा सुनेल टप्पा को भी इसमें शामिल कर लिया गया और इस राज्य का नामकरण 'राजस्थान' किया गया।
राजस्थान के पर्यटन स्थल - Tourist places in Rajasthan in hindi
जयपुर में घूमने की जगह -Jaipur Tourist places
सिटी पैलेस, हवा महल, रामनिवास बाग, जंतर-मंतर (वेधशाला), केंद्रीय संग्रहालय, सिटी पैलेस संग्रहालय, गुड़िया संग्रहालय, रामबाग पैलेस, चिड़ियाघर, इसरलाट (सरगा झूली), आमेर, गैटोर, जलमहल, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, गलताजी, सिसोदिया रानी का महल और बाग, कनक वृंदावन, लक्ष्मीनारायण मंदिर, रामगढ़, सामोप, टौंक।
अजमेर में घूमने की जगह - Ajmer Tourist places
दरगाह, आनासागर झील व सुभाष उद्यान, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, तारागढ़ किला, संग्रहालय, पृथ्वीराज स्मारक, पुष्कर, फोम सागर।
उदयपुर में घूमने की जगह - Udaipur Tourist places
लेक पैलेस, गुलाब बाग, फतेह सागर झील, नेहरू उद्यान, महाराणा प्रताप स्मारक, सहेलियों का बाड़ी, भारतीय लोक कला मंडल. राजमहल (सिटी पैलस, जगदीश मंदिर, दूध तलाई पार्क, शिल्प ग्राम, सज्जनगढ़ पैलेस।
जैसलमेर में घूमने की जगह - Jaisalmer Tourist places
सोनार किला, गड़सीसर, सरोवर, लोक सांस्कृतिक संग्रहालय, पटुओं की हवेलियां, दीवान नथमल की हवेली, सालिम सिंह की हवेली।
समीपवर्ती स्थल जैसलमेर: अमर सागर, बड़ा बाग व छतरियां, लोद्रवा, साम के रेतीले टीले, वुड फासिल पार्क, पोखरण, रामदेवरा, सफारी, राष्ट्रीय मठ उद्यान, मरु उत्सव।
जोधपुर में घूमने की जगह - Jodhpur Tourist places
मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, उम्मेद भवन पैलेस, उम्मेद उद्यान, मंडोर उद्यान, पुष्प नक्षत्र हवेली, रणछोड़जी का मंदिर, कायलाना झील, माचिया सफारी पार्क। औसिया
चित्तौड़गढ़ में घूमने की जगह - Chittorgarh Tourist places
तुलसी भवानी का मंदिर, नौलखा भंडार, शृंगार चंवरी, महाराणा कुंभा का महल, फतह प्रकाश महल, जैन मंदिर, विजय स्तंभ, समिद्वेश्वर महादेव का मंदिर, गोमुख कुंड, पद्मिनी महल, कीर्ति स्तंभ और चलफिर शाह की दरगाह।
माउंट आबू में घूमने की जगह - Mount Abu Tourist places
नक्की लेक, ओम शांति भवन, दिलवाड़ा मंदिर, सनसेट प्वाइंट, हनीमून प्वाइंट, गुरु शिखर, अचलगढ़, गांधी वाटिका, टॉड रॉक।