जयपुर से करीब 132 किलोमीटर दूर अजमेर सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर की स्थापना 7वीं सदी में राजा अजयपाल चौहान ने की थी। राजस्थान के लगभग बीचोबीच बसा यह शहर अपनी प्राकृतिक रमणीयता और कलात्मकता के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
अजमेर में घूमने की जगह - Tourist places in Ajmer in hindi
दरगाह, आनासागर झील व सुभाष उद्यान, अढ़ाई दिन का झोपड़ा, तारागढ़ किला, संग्रहालय, पृथ्वीराज स्मारक, पुष्कर, फोम सागर।
दरगाह - Dargah Tourist place
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। तारागढ़ की तलहटी में स्थित इस दरगाह के आस-पास हमेशा भीड लगी रहती है। अजमेर रेलवे स्टेशन से यह दरगाह मात्र 3 किलोमीटर दूर है।
आनासागर झील व सुभाष उद्यान - Anasagar Lake Tourist place
यह अजमेर की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां प्रवेश करते ही मुगलों द्वारा बनाया गया सुभाष उद्यान है, जहां आप सुबह से रात के 10 बजे तक बोटिंग का सकते हैं। इस झील के मध्य में एक टापू है, जहां एक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट तक नौका द्वारा आया जा सकता है।
अढाई दिन का झोंपड़ा - Dhai Din Ka Jhopra Tourist place
यह ऐतिहासिक इमारत चौहान सम्राट विशालदेव ने सन् 1153 में बनवाई थी। यह मूलतया सांस्कृतिक स्कूल था। बाद में शाहबुद्दीन गौरी ने इसे मस्जिद का रूप दे दिया। कहा जाता है कि यह मस्जिद ढाई दिन में बनी थी, इसलिए इसे इसका नाम "अढाई का दिन का झोंपड़ा' रखा गया। इस इमारत में 7 मेहराबें बनी हुई है। यह मेहराबें हिंदू-मुस्मिल स्थापत्य शिल्पकला के अनूठे उदाहरण हैं।
तारागढ़ किला - Taragarh Fort Tourist place
ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण यह किला समुद्रतल से 2,855 व जमीन से करीब 800 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण राजा अजयपाल चौहान ने करवाय शा। इस किले से अजमेर शहर बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है।
संग्रहालय - Museum Tourist place
अकबर के शाही निवास में बने इस संग्रहालय में मुगल और राजपूत काल के हथियारों व अन्य दुर्लभ वस्तुओं का अच्छा-खासा संग्रह है।
पृथ्वीराज स्मारक - Prithvi Raj Chauhan Smarak Tourist place
सम्राट पथ्वीराज चौहान का यह स्मारक तारागढ़ के सड़क मार्ग पर शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित है। यह एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी पर उद्यान के रूप में बना हुआ है।
पुष्कर - Pushkar Tourist place
अजमेर से लगभग 11 किलोमीटर दूर पुष्कर एक दर्शनीय स्थान है। यहां तीन ओर से पहाड़ियों से घिरी खूबसूरत पुष्कर झील के चारों ओर बहुत-से मंदिर और घाट बने हैं। यहां अक्टूबर-नवंबर में लगने वाला पुष्कर मेला पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।
फोय सागर - Foy Sagar Lake Tourist place
यह कृत्रिम झील पुष्कर रोड से कुछ हटकर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। अजमेरवासियों का यह प्रिय पिकनिक स्थल है। इस झील को बरसात के मौसम में देखने का अपना ही मजा है।
अजमेर कैसे जाएं?
सड़क मार्ग : अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्थित है। यहां के लिए पडोसी राज्यों से सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
अजमेर कब जाएं?
गर्मियों के मौसम को छोड़कर अजमेर कभी भी घूमा जा सकता है। वैसे अक्टूबर से मार्च तक यहां ठंडक रहती है। इस समय यहां का मौसम ज्यादा खुशगवार लगता है। इसलिए यह समय अजमेर भ्रमण के लिए उत्तम है।