नारंगी का टुकड़ा-अकबर बीरबल की कहानी

Apr 10,2021 12:22 AM posted by Admin

एक बार अकबर की नज़र बीरबल की लड़की पर पड़ी। बीरबल की लड़की बीरबल से भी ज्यादा समझदार और सुन्दर थी।अकबर ने बीरबल की लड़की को सन्देश भेजा कि हम उससे दावत खाना चाहते हैं।
बीरबल की लड़की अकबर की बुरी नजर को जान गई और उसन. अकबर को सन्देश भिजवाया कि आप कल दोपहर को आ जाना, आपका दावत दूंगी।दावत का सन्देश सुनकर अकबर बहुत खुश हुआ।बीरबल की लड़की ने जब बीरबल दरबार में गया हुआ था तो अकबर को सन्देश भेजा।

बीरबल की लड़की ने नारंगी मंगवाई और उसने उसके छिलके को उतार कर टुकड़ों को काट कर उन को रंगों से रंग दिया और रख दिया।अकबर जब खाने लगा तो उसको सब नारंगियों का स्वाद एक जैसा लगा, पर रंग अलग-अलग थे। उन नारंगियों के टुकड़ों को खा कर अकबर को अपनी गल्ती का एहसास हो गया।उसने फिर बीरबल की लड़की को कुछ नहीं कहा और चुपचाप वापिस आ गया। इस तरह बीरबल की लड़की अपने मकसद में कामयाब हो गई।