Kamasutra in Hindi: सेक्स के बारे में बहुत सारी जानकारी प्राचीन भारतीय ग्रंथ 'कामसूत्र' से मिलती है, लोगो के बीच ये प्राचीन भारतीय ग्रंथ 'कामसूत्र' बहुत ही लोकप्रिय है, और लोग इस 'कामसूत्र' को बहुत ही रूचि के साथ पढ़ते है, हम आपको बता दे ये प्राचीन भारतीय ग्रंथ 'कामसूत्र' केवल सेक्स के बारे में ही बल्कि ये मर्द और औरत के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताता है, यदि अगर आप आचार्य वात्स्यायन दूआरा बताई गई कामसूत्र की 64 कलाओ को जान लेते है, तो आपको अपने जीवन में कभी भी दुःख नहीं उठाना पड़ेगा |
दोस्तों इस लेख में मै आपको कामसूत्र क्या है, कामसूत्र में क्या लिखा गया है, इससे जुड़े कौन कौन से मिथक है , कामसूत्र दुनिया भर में आखिर क्यों प्रचलित है और कामसूत्र के यौन आसन क्या है कामसूत्र पुस्तक......ऐसे ही और भी बहुत सारी जानकारी के बारे में बताऊंगा , तो चलिए अब हम शुरू करते है-
कामसूत्र क्या है - What is Kamasutra in Hindi
अगर इतिहास को देखा जाए तो कामसूत्र उन सभी प्राचीन भारतीय ग्रंथों में से एक ग्रन्थ है। कामसूत्र ग्रन्थ एक ऐसी ग्रन्थ है, जो हमें सच्चे प्यार का अहसास दिलाता है, यह ग्रन्थ सच्चे प्यार के साथ-साथ सेक्स जैसी परेशानीयों को भी दूर करता है, यह ग्रन्थ समाज में महिला और पुरुष दोनो के रिश्ते और कर्तव्यों को उजागर करना है। अगर 'कामशास्त्र' शब्द का अर्थ 'काम के सिद्धान्त को बताने वाला ग्रंथ' है| कामसूत्र दुनियाभर में 'काम क्रिया' पर लिखा जाने वाला पहला ग्रंथ माना जाता है। कामसूत्र के रचियता महर्षि वात्स्यायन ने कामसूत्र को संस्कृत भाषा में लिखा था। कुछ समय के बाद इस ग्रन्थ को और कई भाषाओ में ट्रांसलेट किया था (जैसे : Hindi , English....) | इतिहास के किसी भी पन्ने में महर्षि वात्स्यायन के बारे में कोई जानकारी मोजूद नहीं है, जो ये साबित करे कि वह जानकारी सही जानकारी है, अगर थोड़ी बहुत सी जानकारी मिलती है , तो वह दक्षिण-पश्चिम भारत में स्थित खजुराहों की मूर्तिकला को देखते हुए मिलती है | खजुराहों की मूर्तिकला से केवल ये अनुमान लगाया जाता है, कि महर्षि वात्स्यायन शायद् इसी स्थान पर रहते थे| अगर देखा जाए तो महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखित कामसूत्र का उद्देश्य केवल यौन संबंधों को उजागर करना नहीं था। महर्षि वात्स्यायन ने काम आनंद के गंभीर विषय पर सैद्धांतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विचार करते हुए, कामसूत्र ग्रंथ की रचना की थी। इस ग्रंथ में इस तरह के आनंद को पाने के सभी कर्तव्यों के बारे में बताया गया है। कामसूत्र ग्रंथ में कामसूत्र की 64 कलाए बहुत उपयोगी है |
कामसूत्र पुस्तक - Kamasutra book in Hindi
महर्षि वात्स्यायन ने ग्रन्थ कामसूत्र को सात अध्याय में लिखा है। इन सातो अध्याय महर्षि वात्स्यायन ने जीवन से जुडी साड़ी बाते और साथ में जीवन को आसान बनाने के लिए बहुत सारे उपाय बताये है, जिसको समझकर इन्सान अपने जीवन को सरल और आसन बना सकता है, महर्षि वात्स्यायन ने ग्रन्थ कामसूत्र में सबसे ज्यादा इस बात पर जोर दिया है, कि इन्सान को सेक्स के दोरान की तरह का व्यवहार करना चाहिए, कामसूत्र का आसन, योनि सम्बंधित सभी जानकारी , और किस तरह एक स्त्री को अपने तरह आकर्षित करे ,महर्षि वात्स्यायन ने ग्रन्थ कामसूत्र में कुल 1250 श्लोक लिखे और इन श्लोक के 36 अध्याय बने है | तो आएये दोस्तों ये जानते है कि महर्षि वात्स्यायन ने सातो भागो में क्या बताया है, कामसूत्र के 7 भाग इस प्रकार है-
- भूमिका – कामसूत्र का ये पहला भाग है और इस भाग में कुल पांच अध्याय हैं। इस भाग में प्रेम के बारे में बताया गया है।
- यौन क्रिया के बारे में – कामसूत्र के इस दूसरे भाग में कुल 10 अध्याय हैं। इस भाग में औरत और मर्द यौन इच्छाओं, किस करना , गले लगाना , सेक्स के दौरान महिलाओं की पीड़ा, सेक्स के दोरान महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करे , ओरल सेक्स कैसे करे , आदि के बारे में बताया गया है |
- पत्नी के बारे में – कामसूत्र के इस भाग में कुल 5 अध्याय हैं। इस भाग में मर्दों को शादी के बारे में जरूरी सलाह दी गई है।
- पत्नी का आचरण – इस भाग में दो अध्याय है। ये भाग पत्नियों के आचरण व व्यवहार को बताता है।
- अन्य की पत्नियों के बारे में – कामसूत्र के इस भाग में कुल 6 अध्याय हैं। इस भाग में बताया गया कि कैसे दुसरो की पत्नियों की ओर लोग आकर्षित होते है ।
- वेश्याओं के बारे में- कामसूत्र के इस भाग में कुल 6 अध्याय हैं। इस भाग में बताते हैं कि औरते पैसा पाने के लिए मर्दों के साथ किस प्रकार का प्यार करती हैं।
- सम्मोहित करने के बारे में – कामसूत्र के इस भाग में कुल 2 ध्याय हैं। इनमें किसी को अपनी ओर आकर्षित करने का तरीका बताया गया है |
कामसूत्र के आसन - Kamasutra ke aasan in Hindi
कामसूत्र के दूसरे भाग में सेक्स के बारे में जानकारी दी गई है, इस भाग में यौन क्रिया , किस कैसे करे , किन चीजो का प्रयोग सेक्स के दोरान करे और किन चीजो का प्रयोग सेक्स के दोरान न करे , सेक्स के प्रकार और साथ में 64 यौन आसनों को शामिल किया गया है। और इन 64 आसनों में से कुछ आसन हम आपको बताते है -
- उत्फुल्लक (utphallaka)
- उत्पीड़ितक (utpiditaka)
- अवलम्बितक (avalambitaka)
- परावृत्तक (paravrittaka)
- वेणुदारितक (venudaritaka)
- विजृम्भितक(vijrimbhitaka)
- इंद्राणिक (Indranika)
- वेष्टितक (veshititaka)
- भुग्नक (bhagnaka)
- जृम्भितक (jrimbhitaka)
- बाड़वक (vadavaka)
- उत्तान संपुट (uttana samputa)
- पार्शव संपुट (parshva samputa)
- शूलाचितक (shulachitaka)
- पद्मासन (padmasana)
- धेनुक (dhenuka)
- कृषक (Peasant)
सेक्स क्या है - What is sex in Hindi
कामसूत्र के अनुसार, सेक्स हर इन्सान के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें औरत और मर्द न सिर्फ शारीरिक रूप से एक दूसरे से जुड़ते हैं, बल्कि वह मानसिक और आध्यत्मिक रूप से भी एक दूसरे से जुड़ते हैं। सेक्स के दौरान भावनाओं का अपना एक अहम रोल होता है। इसको केवल शारीरिक क्रिया मान लेना बेहद गलत है।
सेक्स कैसे, कब और कहाँ करे Sex kaise,kab aur kaha kare
कामसूत्र ग्रन्थ के अनुसार सेक्स ऐसे कमरे में करना चाहिए जिसमें एक हल्की रौशनी ,हल्की सुगंध जैसे चीजे हो ये चीजे आपके निजी पल को और भी ज्यादा खास बना देती है। लड़की हो या लड़का दोनों को उस समय अपनी सभी चिंताओं को भूल जाना चाहिए| इस समय महिला और पुरुष दोनों को अपने दिमाग को केवल प्रेम पर एकाग्र करना चाहिए। " प्रेम और भावनाओं के साथ किया जाने वाला सेक्स दोनों ही साथियों को पूर्ण संतुष्टि प्रदान करता है।"
कामसूत्र दुनियाभर में प्रचलित कैसे हुआ - How Kamasutra became popular worldwide in Hindi
कामसूत्र में केवल सेक्स के बारे में ही नहीं बल्कि इस ग्रन्थ में दुनिया के और भी कई क्रिया कलापों के बारे में बताया गया है, लेकिन पोर्न इंडस्ट्री ने कामसूत्र ग्रन्थ को अपना आधार बनाते हुए कई फिल्मे बनाई जो बहुत ही ज्यादा तेजी से लोगो के बीच फैली, इन फिल्मो में कामसूत्र के बारे में भी बताया गया, जिससे कामसूत्र को एकमात्र सेक्स पोजीशंस की पुस्तक के रूप में देखने लगे | और ये दुनिया में बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध हो गई |(सेक्स करने के फायदे यहाँ पढ़े )