मुहावरे और लोकोक्तियाँ का हिंदी अर्थ सहित - Idioms and Proverbs In Hindi

मुहावरे और लोकोक्तियाँ का हिंदी अर्थ सहित - Idioms and Proverbs In Hindi

Feb 28,2021 07:57 AM posted by Admin

मुहावरे पढना लगभग हर किसी को पसंद होता है, होना भी चाहिए, क्योकि idioms को पढने से मजे के साथ-साथ ज्ञान भी बढ़ता है . इसलिए हमें idioms जरुर पढने चाहिए. मुहावरे एवं कहावतें की इस पोस्ट में आप सभी के लिए ऐसे मुहावरे एवं कहावतें का संग्रह किया है, जिसे पढने के बाद आपके दांत खट्टे हो जायेंगे तो आइये आपको बताते है कुछ खास मुहावरे हिंदी में अर्थ के साथ-

लोकोक्तियाँ - Idioms In Hindi


Idioms : जिसकी लाठी , उसकी भैस |
Hindi Meaning : जिसके हाथ में बाजी होती है , उसी की बात मनानी पड़ती है |

Idioms : घर का भेदी लंका ढाहे |
Hindi Meaning : कोई अपना ही दुश्मन के साथ मिलके , बहुत ज्यादा नुकसान पंहुचा सकता है |

Idioms : एक पंथ, दो काज |
Hindi Meaning: एक काम की कोशिश से दो काम हो जाना |

Idioms : अधजल गगरी छलकत जाय OR थोथा चना बाजे घना |
Hindi Meaning : जिस इन्सान के अन्दर ज्यादा ज्ञान नहीं होता है , वह ज्ञानी होने का दिखावा करता है |

Idioms : एक ही थैली के चट्टे-बट्टे OR  चोर-चोर मौसेरे भाई |
Hindi Meaning : जो लोग जैसे होते है , वह लोग अपने आस-पास वैसे ही लोगो को रखते है ( For Example : चोर चोर के साथ ही रहते है )

Idioms : जैसी करनी, वैसी भरनी |
Hindi Meaning: जो इन्सान जैसा करता है वह वैसा ही भरता है |

Idioms : आप भला, तो जग (संसार) भला |
Hindi Meaning: अच्छे लोगो को हमेशा, अच्छे लोग ही मिलते है |

Idioms : एक हाथ से कभी भी तली नहीं बजती है |
Hindi Meaning : जब दो लोगो के बीच झगडा होता है , तो उसमे दोनों की गलती होती है |

मुहावरे - Proverbs In Hindi


Proverb : जो लोग गरजते है , वह बरसते नहीं |
Hindi Meaning : जो लोग बहुत ज्यादा बोलते है , वह लोग कुछ भी नहीं करते है |

Proverb : लालच बुरी बला होती है |
Hindi Meaning : कभी भी हमें लालच नहीं करना चाहिए |

Proverb : जब पेड़ बोया बबूल का , तो आम कहाँ से होए |
Hindi Meaning : जिस प्रकार का इन्सान का कर्म होता है , उसी प्रकार से उसको फल मिलता है|

Proverb : अक्ल का अंधा
Hindi Meaning :ऐसा इन्सान जिसे किसी चीज की समझ न हो, जिसे आम भाषा में मुर्ख कहते है|

Proverb : अक्ल घास चरने जाना
Hindi Meaning : जब इन्सान के अन्दर समझ की अभाव हो जाती है|

Proverb : अक्ल का दुश्मन
Hindi Meaning : वह इन्सान जो अपने दिमाग का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करता है, अर्थात् मूर्ख व्यक्ति।

Proverb : अपना उल्लू सीधा करना
Hindi Meaning : सामने वाले को बिना जाने बस अपना काम निकालना।

Proverb : अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
Hindi Meaning : अपने मुँह से अपने आप की प्रशंसा ( तारीफ ) करना।

Proverb : आस्तीन का साँप
Hindi Meaning : अपना को धोखा दे दे, फिर चाहे वह मित्र हो या परिवार।