नसों में दर्द के घरेलू उपाय और नुस्खे- Home remedies for nerve pain in Hindi

Mar 08,2021 06:39 AM posted by Admin

Home remedies for nerve pain in Hindi: नसों में दर्द होना आपके समस्या का कारण बन सकता है, अगर आपकी नसों में दर्द महसूस हो रहा है, आप जल्द ही इसका उपचार करे, क्योकि ये आपके लिए घातक हो सकता है, अगर आपके नसों में हल्का दर्द हो रहा है, तो आप घरेलू उपाय और नुस्खे से जरुर ठीक करे, लेकिन यदि ज्यादा समस्या है, आप तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह ले, ताकि आप स्वस्थ हो सके,आएये हम आपको कुछ घरेलू उपाय (Home remedies) और नुस्खे बताते है, जिससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी -

नसों में दर्द के क्या लक्षण होते हैं ? Neuropathic Pain Symptoms in Hindi

कई बार हम ये नहीं जान पाते है, कि आखिर हम किस बीमारी का शिकार हो रहे है, इसलिए कोई भी उपचार करने से पहले उस बीमारी के बारे में जान ले उसके लक्षण क्या है, यदि आपकी नसों में दर्द होता है तो आपके शरीर में ये लक्षण जरुर दिखाई देंगे |-

1. बहुत ज्यादा दर्द होना ।
2. जलन महसूस होना ।
3. छुरा भोंकने या सुई चुभने जैसा दर्द महसूस होना।
4. बिना किसी कारण के दर्द होना।
5. सोते समय में या आराम करने में कठिनाई।
6. नींद न आना और खुद को व्यक्त करने में कठिनाई होना।

नसों में दर्द के कारण Neuropathic Pain Causes in Hindi

जाने अनजाने में हम ऐसी गलती कर देते है, जिसकी वजह से नसों में दर्द के जोखिम कारक बन जाते है,आखिर नसों में दर्द के क्या कारण होते हैं ? और हल्के-हल्के दर्द जोखिम कारक बन जाते है |

1. दुर्घटना की वजह से।
2. संक्रमण रोग की वजह से।
3. कैंसर के उपचार के कारण ।
4. आधिक समय तक शराब के सेवन।
5. शुगर की कमी की वजह से।
6. विटामिन की कमी की वजह से।
7. एचआईवी की वजह से।

नसों में दर्द के घरेलू उपाय और नुस्खे- Home remedies for nerve pain in Hindi

1. नसों के दर्द में घरेलू उपाय है मूली | Naso ke dard me gharelu upay  hai muli
2. नसों के दर्द का उपाय है सेंधा नमक | Naso me dard sendha namak se kam kare
3. नसों के दर्द में घरेलू उपचार है पुदीना | Naso ke dard me gharelu upay pudina
4. नसों के दर्द को सेब के सिरके से दूर करे | Naso ke dard ko seb ke sirke se door kare
5. नसों के दर्द से बचने का घरेलू नुस्खा है हल्दी – Naso me dard ke liye haldi ka istemal kare
6. नसों के दर्द से बचने का उपाय है वाइट विलो टी | Naso ke dard ka upay white willow tea hai
7. नसों में दर्द का घरेलू उपाय है मेथी के बीज | Naso me dard ka gharelu upay methi ke beej hai

नसों के दर्द में घरेलू उपाय है मूली | Naso ke dard me gharelu upay  hai muli

मूली एक प्राकृतिक जड़ है, मूली में कैल्सियम , पोटेशियम , फॉस्फोरस , मैग्नीशियम पाए जाते है,आपको इस उपाय के लगने वाली सामग्री आपको आसानी से मिल जाएगी | जिससे आप अपने नसों के दर्द को आसानी छुटकारा पा सकते है, इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली सामग्री (Nuskhe ki samagri) : केवल एक मूली , थोडा गर्म पानी नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi

1. सबसे पहले एक मूली लेके मिक्सर में डालके मूली का एक पेस्ट तैयार कर ले |
2. अब इस पेस्ट को दर्द की जगह पर लेप की तरह लगाना है |
3. जब आप पेस्ट लगा ले, उसके बाद आप कुछ घंटो के वैसे ही रहने दे |
4. जो पेस्ट आपने लगाया था, उसे गर्म (गुनगुने ) पानी से धो ले |
5. मूली के इस पेस्ट को हफ्ते में केवल दो बार करे |

नसों के दर्द का उपाय है सेंधा नमक |  Naso me dard sendha namak se kam kare

सेंधा नमक साधारण नमक से थोडा अलग होता है, सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट पाया जाता है, मैग्नीशियम सल्फेट होने वाले दर्द को कम करता है- इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली

सामग्री (Nuskhe ki samagri) : थोडा सा सेंधा नमक,सूती यानि मुलायम कपडा |,एक टब गुनगुना पानी |

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. लगभग 2-3 कप सेंधा नमक को लेके सूती कपडे में लपेट ले |
2. उसके बाद तब के गुनगुने पानी में सेंधा नमक की पोटली डुबा दे ,
3. कुछ देर तक सेंधा नमक की पोटली को पानी में डुबाते रहे |
4. फिर आप उस पानी से नहा ले | अगर सुबिधा हो तो उसी पानी में बैठ जाए |
5. इस उपाय को हर रोज़ करते रहे | और ये उपाय जब तक करना है जब नसों का दर्द चला न जाए |

नसों के दर्द में घरेलू उपचार है पुदीना | Naso ke dard me gharelu upay hai pudina

अक्सर पुदीना हमारे घरो में लगा होता है, उसी पुदीने से आप अपने दर्द को बड़ी आसानी से भगा सकते है, तो आएये जानते है कि आखिर कैसे पुदीने से हम अपने दर्द को भगा सकते है? इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली

सामग्री (Nuskhe ki samagri) : पुदीने का तेल

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. सबसे पहले पुदीने का तेल निकाल ले , या मार्किट से पुदीने का तेल ले आये |
2. शरीर के दर्द  वाली जगह पर आराम से पुदीने के तेल से मालिश करे|
3. इससे आपको नसों के दर्द में बहुत लाभ होगा|

नसों के दर्द को सेब के सिरके से दूर करे | Naso ke dard ko seb ke sirke se door kare

वैसे तो बहुत तरह के सिरके होते है,लेकिन सेब का सिरका दर्द की बीमारी के साथ-साथ और भी कई तरह की बीमारी को सही करता है, सेब के सिरका सूजन को भी ख़त्म कर देता है | तो आएये अब सेब के सिरके से अपने दर्द को दूर करने के नुस्खे को जानते है- इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली

सामग्री (Nuskhe ki samagri): गर्म पानी, सेब का सिरका

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. एक गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच सिरके का रस डाले |
2. दोनों को मिलाने के बाद पी ले |
3. 2-3 हफ्तों तक इसी पिश्रण को पीये |  

नसों के दर्द से बचने का घरेलू नुस्खा है हल्दी - Naso me dard ke liye haldi ka istemal kare

इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली सामग्री (Nuskhe ki samagri): एक गिलास गाय का दूध,एक या दो चम्मच हल्दी का पाउडर या आम्बा हल्दी

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. एक गिलास दूध को गर्म करके उसमे हल्दी का पाउडर डालकर मिला ले |
2. मिलाने के बाद पी ले, लेकिन दूध ज्यादा ठंडा न होने दे |
3. इस नुस्खे को लगभग लगभग 15 दिन तक करना है |

नसों के दर्द से बचने का उपाय है वाइट विलो टी | Naso ke dard ka upay white willow tea hai

इस नुस्खे में कुछ चीजे ऐसी प्रयोग की जाती है है, जो शायद घरो में उपलब्ध नहीं होती है , तो आप उन चीजो को मार्किट से ले आये  जैसे वाइट विलो की छाल का जूस फिर इस नुस्खे को अपनाये इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली

सामग्री (Nuskhe ki samagri) : 2-3 चम्मच वाइट विलो की छाल का जूस,एक गिलास गुनगुना पानी ,एक चम्मच शहद |

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. एक गिलास गर्म पानी में 2-3 चम्मच वाइट विलो की छाल का जूस मिलाकर हल्के आच पर लगभग 10 मिनट गर्म करे |
2. गर्म होने के बाद इसे छान ले |
3. छानने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी ले |

नसों में दर्द का घरेलू उपाय है मेथी के बीज | Naso me dard ka gharelu upay methi ke beej hai

मेथी हर किसी के घर के किचन में पाया जाता है, आप उसी मेथी का प्रयोग करके बड़ी ही आसानी से अपने नसों के दर्द से छुटकारा पा सकते है, तो आइये दोस्तों हम नसों के दर्द को मेथी से दूर करने के उपाय को जानते है- इस नुस्खे में प्रयोग की जाने वाली

सामग्री (Nuskhe ki samagri) : मेथी के बीज

नुस्खे की विधि : Nuskhe ki vidhi
1. मेथी के बीज को 1-2 के लिए पानी में भिगो दे |
2. इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट तैयार करे |
3. अब इस पेस्ट को दर्द वाली जगह पर लगा ले |इस पेस्ट को जब तक लगाये जब तक दर्द चला न जाए |

नसों के दर्द के लिए अन्य आसान टिप्स | Naso ke dard ke liye any aasan tips

1. हर रोज़ चलने की आदत
2. नशीली चीजो का सेवन न करे |
3. गर्म पानी से नहाये |
4. भ्रस्तिका या अनुलोम विलोम प्राणायाम करे |
5. अपने शुगर को कण्ट्रोल में रखे |
6. वनस्पति तेल का इसेमाल करे |