सोंठ के फायदे - Sonth ke Fayde in Hindi
Aug 05,2020 05:52 PM posted by Admin
सोंठ के फायदे और नुकसान - Ginger Powder (Sonth) Benefits in Hindi
1. सोंठ को पानी में पीसकर माथे पर लगाने से सिरदर्द रुक जाता है।
2. अमरूद में सोंठ डाल कर पीने से भोजन पचता है। और साथ ही भूख भी अच्छी लगती है। यह कम से कम दस दिन रोजाना पीयें।
3. सोंठ का चूर्ण आधा चम्मच, थोड़े-से गुड़ में मिलाकर भोजन करने के बाद कुछ दिन खाने से पाचन अग्नि तीव्र होती है और उदर रोग नष्ट हो जाते हैं।
4. नारंगी की कलियों पर पिसी हुई सोंठ तथा काला नमक डाल कर खायें। एक सप्ताह में ही भूख अच्छी लगने लगेगी।
5. 12 ग्राम सोंठ गुड़ के साथ लेने से पीलिया में लाभ होता है।
6. पिसी हुई सोंठ और सेंधा नमक एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट-दर्द, कब्ज, अपच ठीक हो जाती है।
7. 6 ग्राम सोंठ में एक ग्राम नमक मिलाकर गर्म पानी से फंकी लेने से पित्ताशय की पथरी में जबरदस्त लाभ होता है।
8. पुराना गुड़ पीसकर इसमें पिसी हुई सोंठ मिलाकर सूंघने से हिचकी चलना बन्द हो जाती है।
9. सोंठ पानी में घिसकर सूंघने से हिचकी बन्द हो जाती है।
10. नीबू के चार भाग करें पर टुकड़े अलग न हों। एक में नमक, एक में काली मिर्च, एक में सोंठ, चौथे में मिश्री या शक्कर लगा दें, रात को प्लेट में रखकर ढक दें। सुबह तवे पर गम कर चूसने से यकृत (लीवर) सही होगा, भूख बढ़ेगी।
11. धनिया, सोंठ, काला नमक का चूर्ण बनाकर रखिए और दिन में तीन बार सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है।
12. धनिया और सोंठ दोनों पिसे हुए समान मात्रा में मिलाकर रोजाना तीन बार पानी के साथ फँकी लेंने से मलेरिया बुखार ठीक हो जाता है।
13. समान मात्रा में सौंठ और गुड़ मिला आधा चम्मच सुबह-शाम नित्य खाने से बवासीर में लाभ होता है।
14. आधे सिर का दर्द हो या पूरे सिर का, सौंठ पानी में पीस कर गर्म करके सिर पर लेप करें। सिर-दर्द में लाभ होगा।
15. सौंठ और हरड़ समान मात्रा में मिलाकर पीस कर दो बार रोजाना गर्म पानी से फँकी लें। जोड़ों के दर्द में लाभ होगा।
16. सौंठ 20 ग्राम, अखरोट की गिरी 40 ग्राम तथा काला तिल 160 ग्राम एक साथ कूट-पीसकर 100 ग्राम गुड़ के साथ मिलाकर रख लें। । सुबह-शाम 20-20 ग्राम की मात्रा में गरम जल से सेवन करें। गठिया या वायु के कारण शरीर में हो रहा दर्द ठीक हो जाएगा।
17. मसूड़े फूल जाए तो 3 ग्राम सौंठ दिन में एक बार गर्म पानी से फँकी लें। इससे दाँत का दर्द भी ठीक होगा।
18. 12 ग्राम सौंठ, गुड़ के साथ लेने से सूजन कम होती है।
19. सौंठ की पाँच गुनी अजवाइन पीसकर नीबू के रस में तर कर लें। इसे छाया में सुखाकर नमक मिला लें। सुबह-शाम पानी के साथ लेने से गैस ठीक होता है।
20. सौंठ, हींग और काला नमक-इन तीनों को मिलकर खाने गैस बाहर निकालता है।
21. एक चम्मच सौंठ और सेंधा नमक एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट दर्द दूर होता है।
22. सौंठ पीसकर समान मात्रा में गुड़ मिला लें। नित्य मटर के दाने के समान दो गोलिया बना ले। और सुबह शाम खाये। ऑव आना बन्द हो जायेगा
23. सौंठ 30 ग्राम कूट कर आधा किलो पानी में उबाल कर छान कर यह चार बार पियें। पसली का दर्द ठीक हो जायेगा।