दांत दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Tooth Pain In Hindi
Apr 26,2020 05:29 AM posted by Admin
दांत दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Tooth Pain In Hindi
1. दांत में दर्द या मसूढ़ों में पीड़ा होने पर प्याज का टुकड़ा उस जगह रख देने से दर्द दूर हो जाता है।
2. दांतों में छेद होकर काले हो गये हों, दर्द करते हों तो दो कली लहसुन को सेक कर दर्द वाले दांतों में दबाकर रखें। दर्द दूर हो जाएगा।
3. लौकी ( घीया ) 24ग्राम, लहसुन 20 ग्राम दोनों को पीस कर एक किलो पाली में उबालें। आधा पानी रह जाने पर छान कर कुल्ले करने से दांत दर्द ठीक हो जाता है।
4. एक-दो बार सरसों का तेल एक नथुने से सूंघने पर दांत का दर्द कुछ समय के लिए बन्द हो जाता है।
5. दांतों में कीड़े लगे हों, दांत में दर्द हो तो दर्द वाले दांतों के नीचे हींग रखकर दांतों से दबा लें, दर्द बन्द हो जायेगा।
6. दांत दर्द होने पर गर्म पानी में नमक डालकर कुल्ले करने से लाभ होता है।
7. हर प्रकार का दांत का दर्द अजवाइन के प्रयोग से ठीक होता है।
8. तुलसी का पानी और काली मिर्च पीस कर गोली बना लें। इसे दुखते दांत के नीचे दबाए रखने से दांत दर्द शान्त होता है।
9. पिसे हुए पोदीने से मंजन करने से दांत दर्द ठीक हो जाता है।
10. दांत में कीड़ा लगा हो, दर्द हो तो आँवले के रस में जरा सा कपूर मिलाकर दांत पर लगावें। दांत दर्द दूर हो जावेगा।
11. पाँच लौंग पर नींबू का रस निचोड़ कर, पीस कर दांतों पर मलने से दर्द दूर हो जाता है।
12. हल्दी को आग पर भूनकर पीस लें। इसे दुखते दांतों पर मलने से दर्द दूर हो जाता है।
13. अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों की पीड़ा दूर होती है।
14. दाँत में छेद हो, दर्द हो तो फिटकरी रुई में रख कर छेद में दबा लें और लार टपकायें। दाँत दर्द ठीक हो जायेगा।
15. अदरक पर नमक डाल कर दांतो के नीचे रखने से दांत दर्द दूर हो जाता है।