पेट के कीड़े [ कृमि ] दूर करने के घरेलू उपाय - Home remedies for stomach worms in hindi
Mar 24,2020 09:23 PM posted by Admin
संक्रमित भोजन या घर के आस पास मौजूद गंदगी की वजह से पेट में कीड़ों हो जाते है। अक्सर यह बीमारी बच्चो में देखी गई हैं। जब हम मल का त्याग करते है तब हमें छोटे - छोटे सफ़ेद कीड़े दिखाई देते है। कृमि रोग की समस्या बढ़ जाने पर पेट दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
पेट के कीड़े [ कृमि ] दूर करने के घरेलू उपाय - Home remedies for stomach worms in hindi
1. पपीते के दस बीज पानी में पीस कर चौथाई कप पानी में मिलाकर पीने से के कीड़े मर जाते हैं। यह लगातार सात दिन लें।
2. पाँच कली लहसुन की, मुनक्का या शहद के साथ दिन में तीन बार सेवन करने से पेट के कीड़े ( कृमि ) मर जाते हैं।
3. करेले का रस पीने से पेट के कीड़े मर जाते है।
4. सुबह छाछ में नमक मिलाकर पीने से पेट के कीड़े ( कृमि ) मर जाते हैं।
5. तुलसी की पत्तियों का रस पीने से पेट के कीड़े (कृमि) मर जाते हैं।
6. नीम का तेल पाँच बूँद तक बालकों की आयु के अनुसार देने से पेट के कृमि मर जाते हैं।
7. सुबह-शाम शहद का सेवन करने से कृमि में लाभ होता है।
8. अनार का रस प्रतिदिन पीने से पेट के कीड़े (कृमि) नष्ट हो जाते हैं।
9. नारियल का पानी पीकर, कच्चा नारियल खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
10. पेठे के सेवन से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
11. एक कप कच्चे बथुए के रस में स्वादानुसार नमक मिला कर पीने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
12. एक चम्मच अजवाइन पीस कर गुड़ में मिला कर तीन बार रोजाना खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।
13. हींग को पानी में घोलकर रूई का फोया भिगोकर बच्चों की गुदा पर रखने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
14. लाल टमाटरों पर काली मिर्च, नमक, डाल कर सुबह भूखे पेट खाने से कीड़े मर जाते हैं।
15. पेट में कीड़े होने पर प्याज का रस एक चम्मच दो-दो घण्टे पर पिलाने से कीड़े मर जाते हैं।
16. नीबू के बीज को पीस कर चूर्ण बना लें और चौथाई चम्मच पानी के साथ दिन में एक बार 7 दिन लगातार लें। पेट के कृमि नष्ट हो जायेंगे।
17. दो सेब रात को कुछ दिन खाने से कृमि मरकर मल के साथ बाहर आ जाते हैं।
18. आम की गुठली का चूर्ण गरम पानी के साथ दो ग्राम देने से पेट के कीड़े मर जाते है।
19. ताजे आँवले का रस रोजाना 5 दिन पीने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं।
20. रोजाना एक गिलास अनन्नास का रस पीने से पेट में कीड़े नहीं होते है।
21. लगातार 7 दिन पुदीने का रस पीने से पेट के कीड़े मर जाते है।
22. शहतूत का शर्बत पीने से पेट के मर जाते है।
23. खाली पेट एक गिलास गाजर का रस पीने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं। कच्ची गाजर और ज्यादा लाभदायक होती है।
24. अखरोट खाके दूध पीने से बच्चों के पेट से कीड़े आसानी से निकल जाते है।
25. काली मिर्च एक ग्राम पीसकर छाछ या मढे के साथ देने से पेट के कृमि दूर हो जाते हैं।
26. अजवाइन का चूर्ण 4 ग्राम एक गिलास छाछ के साथ देने से पेट के कृमि नष्ट हो जाते हैं।