पेट की बीमारियों के घरेलू उपचार - Home Remedies For Stomach Diseases In Hindi
Mar 10,2021 08:31 AM posted by Admin

पेट की बीमारियों के घरेलू उपचार - Home Remedies For Stomach Diseases In Hindi
1.पेट दर्द, दस्त लगना, अग्निमांद्य होने पर जामुन के रस में सेंधा नमक मिलाकर पिलाने से रोगी को राहत मिलती है
2.पेट रोग में भोजन के रूप में केला खाना रोग ठीक हो जाता है।
3.प्याज को आग में गरम करके कूट कर रस निकाल कर उसमें एक ग्राम नमक मिलाकर पिलाने से पेट दर्द ठीक होता है।
4.मूली पर नमक, काली मिर्च डालकर दो माह तक रोजाना पिलाने से पेट रोग में आराम मिलता है।
5.वारपाठे का ताजा रस 25 ग्राम, शहद 12 ग्राम और आधे नीबू का रस मिलाकर दो बार सुबह-शाम पीते रहने से सभी प्रकार के पेट के रोग ठीक हो जाते हैं।
6.पेट के रोगों में चौलाई की सब्जी खाना लाभदायक है। 7.बच्चों के पेट के रोगों के लिये रोजाना सेब खिलाने से लाभ मिलता है।
8. बथुआ की सब्जी खिलाने से पेट के हर प्रकार के रोग यकृत, तिल्ली, गैस, अजीर्ण, कृमि, अर्श (Piles) ठीक हो जाते हैं।
9. पेट रोग में मसूर की दाल खाने से पाचन क्रिया से सम्बन्धित हर प्रकार के रोगों में लाभदायक है।
10. पिसी हुई सौंठ एक ग्राम, जरा-सा हींग और सेंधे नमक की फँकी गर्म पानी से लेने से पेट दर्द ठीक होता है।
11.एक चम्मच सौंठ और सेंधा नमक एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट दर्द दूर होता है।
12. अदरक के टुकड़े देशी घी में सेककर स्वादानुसार नमक मिलाकर, दो बार नित्य खायें। इससे पेट के सभी रोग सामान्य रूप से ठीक हो जायेगा