पेट दर्द के घरेलू उपचार - Home Remedies For Stomach Aches & Pain In Hindi
Jul 24,2021 06:08 AM posted by Admin
अक्सर पेट में दर्द होता रहता है। पेट में दर्द एक ऐसी परेशानी ऐसी होती है जिससे व्यक्ति न तो सुकून से बैठ पाता है और न ही कोई काम कर पाता है। अगर आप बार-बार अंग्रेजी दवाई लेकर परेशान हो चुके हो तो आपको घरेलू उपचार का सहारा जरूर लेना चाहिए। यह उपचार हमारे शरीर के लिए हानिकारक नहीं होते है-

पेट दर्द के घरेलू उपचार - Home Remedies For Stomach Aches & Pain In Hindi
1. गैस के कारण हो रहे पेट में दर्द के लिए अनार के दानों को काले नमक के साथ चूसने से पेट में दर्द में राहत महसूस होती है।
2. दाल चीनी गैस से हुए पेट दर्द को दूर करती है। लेकिन इसका अल्प मात्रा में ही प्रयोग करें।
3. 12 ग्राम नीबू का रस, 6 ग्राम अदरक का रस और 6 ग्राम शहद एक कप पानी में मिलाकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
4. नीबू की फाँक में काला नमक, काली मिर्च और जीरा भरकर गर्म करके चूसने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है
5. पिसी हुई सोंठ और सेंधा नमक एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट-दर्द, कब्ज, अपच ठीक हो जाती है।
6. हरड़ का चूर्ण एक चम्मच गर्म पानी से फंकी लेने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
7. अमरूद की कोमल पत्तियाँ पीस कर पानी में मिलाकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
8. लहसुन का रस 5 बूंद नमक के साथ पिलाने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
9. दो चम्मच धनिया एक कप पानी में गर्म करके पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
10. सूखा पुदीना और चीनी समान मात्रा में मिलाकर दो चम्मच की फैकी गर्म पानी मिलाकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
11. हींग को गरम पानी में घोलकर नाभि के आस-पास लेप करें तथा भुनी हुई हींग एक बाजरे के दाने के बराबर किसी चीज के साथ खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है।
12. मूली के रस में नमक और काली मिर्च डालकर पिलाने से पेट दर्द ठीक होता है।
13. राई को पानी में पीसकर, पेट पर मलमल का कपड़ा बिछाकर लेप करें। दस मिनट बाद हटा दें। पेट दर्द में आश्चर्यजनक लाभ होता है।
14. जीरा पीसकर शहद के साथ चाटने से पेट दर्द ठीक हो जाता है।
15. तुलसी और अदरक के रस को बराबर भाग में लेकर गरम करके पीने से पेट दर्द में लाभ होता है।