कफ (बलगम) निकालने के उपाय - Home Remedies for Phlegm in Hindi
Jan 12,2020 05:43 PM posted by Admin
कफ (बलगम) की समस्या अक्सर ठंडियों में होती है। इसमें गले और छाती में कुछ जमा हुआ महसूस होता है और साथ ही सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। यह परेशानी जब आती है, तो इसके साथ और भी कई परेशानिया आती है। अगर आपके छाती में कफ हो गया हो, तो आप इन घरेलू नुस्खे का प्रयोग करके ठीक कर सकते हो-
कफ (बलगम) निकालने के उपाय - Home Remedies for Phlegm in Hindi
1. दो कप पानी में लगभग 15 काली मिर्च डालकर तबतक उबाले जबतक पानी आधा न हो जाए। पानी गुनगुना होने पर शहद डालकर पीने से कफ ठीक हो जाएगा।
2. शहद में नीबू मिलाकर सेवन करने से कफ में राहत मिलती है।
3. सोने से पहले आमा हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से कफ सही हो जाता है।
4. अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से बलगम से राहत दिलाता है।
5. प्याज के रस में नीबू का रस मिलाकर एक कप पानी में उबालकर पीने से बलगम की समस्या दूर हो जाती है।
6. नमक पानी से गरारा करने से बलगम दूर करने में सहायता करता है।
7. ब्लैक टी में नीबू डालकर पीने से बलगम की समस्या दूर हो जाती है।
8. सेंधा नमक और सरसो के तेल को मिक्स करने के बाद हल्का गर्म करके सीने और पीठ पर मालिश करने से बलगम की समस्या दूर दो जाती है।
9. देशी घी से छाती पर मालिश करने से बलगम की समस्या दूर हो जाती है।
10. लौंग को मुँह में रखकर चूसने से बलगम और खांसी दोनों समस्या दूर हो जाती है।