पायरिया के घरेलू उपाय - Home Remedies For Periodontitis In Hindi

Apr 26,2020 06:19 AM posted by Admin

पायरिया के घरेलू उपाय - Home Remedies For Periodontitis In Hindi

पायरिया के घरेलू उपाय - Payriya rog ke gharelu upay hindi me


1. पायरिया में रोजाना नारंगी खाने से लाभ होता है। और साथ ही नारंगी के छिलकों को छाया में सुखा कर पीस लें। इससे रोजाना मंजन भी करें। इससे पायरिया एवं दाँतों के सभी रोग ठीक हो जाते हैं। 2. आम की गुठली की गिरी को महीन पीस ले और इससे रोजाना मंजन करे। इससे पायरिया एवं दाँतों के सभी रोग ठीक हो जाते हैं। 3. करमकल्ला या पत्ता गोभी के कच्चे पत्ते खाने से पायरिया व दाँतों के अन्य रोगों में लाभ होता है। 4. पायरिया हो तो देशी घी में कपूर मिलाकर नित्य चार बार लगायें और लार गिराते रहें। फिर कुल्ले कर लें। इससे लाभ होगा। 5. एरण्ड का तेल और कपूर मिला कर रोजाना दो बार सुबह-शाम मसूड़ों पर मलने से पायरिया में लाभ होता है। 6. पालक का सेवन पायरिया होने से बचाता है। 7. पायरिया, मसूड़ों में दर्द, सूजन, रक्त आता हो तो एक भाग नमक, दो भाग फिटकरी बारीक पीसकर मसूड़ों पर रोजाना तीन बार मलें। फिर एक गिलास गर्म पानी में पाँच ग्राम फिटकरी डाल कर हिलाकर कुल्ले करें। इससे मसूड़े व दाँत मजबूत होंगे, उनसे रक्त मवाद आना बन्द हो जाएगा। 8. मिट्टी के तेल से कुल्ला करने से पायरिया दूर होता है। ध्यान रखें कि यह पेट में नहीं जाये। 9. पान में चने की दाल के बराबर कपूर का टुकड़ा डाल कर पान चबायें। पीक थूकते जाएँ। ध्यान रहे कि पीक पेट में न जाए। इससे शीघ्र ही पायरिया में लाभ मिलेगा। 10. एक चम्मच शहद में बीस बूंद लहसुन का रस मिला कर चाटने से पायोरिया, मसूड़ों की सूजन, दर्द, बदबू से राहत मिलती है।