लिवर के घरेलू उपाय - Home Remedies For Liver In Hindi

Apr 04,2020 12:54 AM posted by Admin

लिवर ही हमारे शरीर का वह अंग होता है, जो हमारे शरीर में से विषैले पदार्थो को बाहर निकालने और भोजन को पचाने में मदद करता है। सही खान-पान न होने की वजह से लिवर पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से लिवर में समस्या आ जाती है। इससे बचने के लिए और अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप इन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हो। यह नुस्खे लिवर को हैल्थी रखेंगे- लिवर के घरेलू उपाय - Home Remedies For Liver In Hindi

लिवर के घरेलू उपाय - Home Remedies For Liver In Hindi


1. नीबू के चार भाग करें पर टुकड़े अलग न हों। एक में नमक, एक में काली मिर्च, एक में सोंठ, चौथे में मिश्री या शक्कर लगा दें, रात को प्लेट में रखकर ढक दें। सुबह तवे पर गम कर चूसने से यकृत (लीवर) सही होगा, भूख बढ़ेगी। 2. धनिया, सोंठ, काला नमक का चूर्ण बनाकर रखिए और दिन में तीन बार सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। 3. छाछ, बथुआ, लीची, अनार, जामुन, चुकन्दर, आलूबुखारा खाने से लिवर (यकृत) को शक्ति मिलती है और कब्ज से भी दूर करता है। 4. लौकी को आँच में सेक कर भुर्ता सा बना लें, फिर इसका रस निकाल लें और रस में मिश्री मिला कर पीने से लिवर (यकृत) से जुडी सभी बीमारी दूर हो जाती है। 5. सूर्योदय से पहले उठकर मुँह साफ करके एक चुटकी कच्चे चावल की फंकी लें। यह प्रयोग यकृत को मजबूत करने के लिए बड़ा अच्छा है। 6. आधा चम्मच सेंधा नमक, चार चम्मच राई पानी डालकर पीसकर यकृत-स्थान पर पाँच मिनट लेप करें और फिर धोकर घी लगा दें। इससे लिवर (यकृत) में हो रहे दर्द में लाभ होता है। 7. चार पीपल पीसकर आधा चम्मच शहद में मिलाकर चाटने से बढ़े हुए यकृत रोगी को लाभ मिलता है। 8. पपीता खाने से लिवर ठीक हो जाता है और साथ ही पेट भी साफ रहता है। 9. गाजर यकृत रोग ग्रस्त, पित्तदोषग्रस्त व्यक्तियों को बार-बार गाजर खानी चाहिए। 10. खरबूजा खाने से लिवर की सूजन मिट जाती है। 11. 3 से 8 वर्ष तक के बच्चे को आधा चम्मच करेले का रस नित्य देने से लिवर ठीक रहता है। यह पेट साफ रखता है। 12. बैंगन खाने से बढ़े हुए लिवर में आराम मिलता है। 13. एक गिलास पानी में 12 ग्राम तुलसी के पत्ते उबाल कर चौथाई रहने पर, बचे हुए पानी को पीने से यकृत का बढ़ना एवं यकृत के अन्य रोग ठीक हो जाते हैं।