होठ फटने से रोकने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Lip Eruption In Hindi
Apr 26,2020 01:12 AM posted by Admin
होठ फटने से रोकने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies For Lip Eruption In Hindi
1. नहाने से पहले हथेली में चौथाई चम्मच मूंगफली का तेल लेकर अँगुली से हथेली में रगड़ें और फिर होंठों पर इस तेल की मालिश करें। होठ फटना बंद हो जाता है।
2. सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाने से होंठ नहीं फटते।
3. होंठों पर मौसमी का रस रोजाना तीन बार लगाने से होठ नहीं फटते और साथ ही होंठों का कालापन भी दूर हो जाता है।
4. घी में जरा-सा नमक मिलाकर होंठों व नाभि पर लगाने से होंठ फटना बन्द हो जाते हैं।
5. 5 बादाम नित्य सुबह-शाम खाने से होंठ नहीं फटते।
6. नित्य दो बार होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से होंठ नहीं फटते।
7. इलायची पीस कर मक्खन में मिलाकर रोजाना दो बार लगाने से होंठ नहीं फटते।