पीलिया के घरेलू उपाय - Home remedies for jaundice in Hindi
Jul 24,2021 05:59 AM posted by Admin
Home remedies for jaundice in Hindi : रक्त में लाल कणों की आयु 120 दिन की होती है। किसी कारण से यदि इनकी आयु कम हो जाये तथा जल्दी ही अधिक मात्रा में नष्ट होने लग जायें तो पीलिया होने लगता है। रक्त में 'बाइलीरविन' नाम का एक पीला पदार्थ होता है। यह 'बाइलीरविन' लाल कणों के नष्ट होने पर निकलता है। इससे शरीर में पीलापन आने लगता है। लिवर के पूरी तरह से कार्य न करने से भी पीलिया होता है। जब रक्त में पित्त आ जाता है, तो त्वचा पीली हो जाती है। त्वचा का पीलापन ही पीलिया कहलाता है।

पीलिया के घरेलू उपाय - Home remedies for jaundice in Hindi
1. एक करेला पीसकर पानी में मिलाकर सुबह-शाम पीने से पीलिया की समस्या दूर हो जाती है।
2. 200 ग्राम दही में चुटकी भर फिटकरी घोल कर पीने से पीलिया शीघ्र ठीक हो जाता है।
3. चने की दाल पानी में भिगो दें। फिर दाल निकाल कर समान मात्रा में गुड़ मिलाकर तीन दिन तक खायें। प्यास लगने पर दाल का वही पानी पीने से पीलिया ठीक हो जाता है।
4. 12 ग्राम सोंठ गुड़ के साथ लेने से पीलिया में लाभ होता है।
5. ताजे आंवले का रस (60 ग्राम), शहद (23 ग्राम) आधा गिलास पानी में मिलाकर पीने से पीलिया में आराम होता है।
6. प्याज काटकर नीबू के रस में डाल दें। ऊपर से नमक, काली मिर्च डाल दें। सुबह-शाम एक प्याज खाने से पीलिया रोग दूर होगा।
7. 4 कली लहसुन की पीसकर आधा कप गरम दूध में मिलाकर पीयें। ऊपर से और दूध पीयें। ऐसा प्रयोग चार दिन करने से पीलिया ठीक हो जाता है।
8. पुदीने की चटनी रोजाना रोटी के साथ खाने से पीलिया में लाभ होता है।
9. गाजर का रस, गाजर का सूप या गाजर का गर्म काढ़ा देने से पीलिया में लाभ होता है।
10. फूल गोभी का रस एवं गाजर का रस समान मात्रा में एक-एक गिलास तीन बार पिलाने से पीलिया में लाभ होता है।
11. कच्ची मूली सुबह उठते ही खाते रहने से कुछ दिनों में पीलिया ठीक हो जाता है।
12. जौ का सत्तू खाकर ऊपर से गन्ने का रस पीने से एक ही सप्ताह में पीलिया ठीक हो जाता है।
13. रोजाना तीन बार एक-एक चम्मच शहद पानी के गिलास में मिलाकर पिलाने से पीलिया ठीक हो जाता है।
14. कच्चा पपीता चटनी की तरह बारीक पीस कर पानी में घोलें। स्वाद के अनुसार चीनी या ग्लूकोज मिलाकर पीलिया के रोगी को दिन में तीन बार पिलायें। कुछ ही दिनों में पीलिया ठीक हो जायेगा।