पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय - Home remedies for gas problem in hindi
Mar 24,2020 08:40 PM posted by Admin
पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं में पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। किसी के पेट में गैस की समस्या होने पर खाना-पीना और काम करना मुश्किल हो जाता है। अगर आप पेट की गैस की अचूक दवा, पेट की गैस का रामबाण इलाज, पेट की गैस का तुरंत इलाज, पेट की गैस की दवा या पेट की गैस कैसे खत्म करें जैसे सवालों से परेशान हैं तो हम आपको बताते हैं पेट की गैस का घरेलू उपचार-
पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय - Home remedies for stomach gas in Hindi
1. भोजन के साथ मूली पर नमक, काली मिर्च डालकर दो माह तक नित्य खाने से उदर वायु, गैस, आफरा नहीं बनता।
2. खाने के बाद गुड़ खाने से पेट में गैस की समस्या दूर हो जाती है।
3. नारंगी का रस एक गिलास पीने से कब्ज नहीं रहती, और इससे यकृत रोग भी ठीक होते हैं।
4. अमरूद से गैस दूर होती है। इसे सैंधे नमक के साथ सुबह-शाम खाने से पाचन शक्ति भी बढ़ती है।
5. कच्ची फूल गोभी व गाजर का रस समान मात्रा में मिलाकर पीयें, गैस नहीं बनेगी।
6. कच्चे आलू का रस आधा-आधा कप दो बार पीने से गैस दूर होती है।
7. बथुआ के साग का रस या इसका उबाला हुआ पानी पीने से गैस ठीक हो जाती है।
8. गैस ठीक करने में करेले की सब्जी का रस बड़ा लाभदायक होता है।
9. सेके हुए जीरे को पीस कर, एक चम्मच जीरा और एक चम्मच शहद में मिलाकर नित्य खाना खाने के बाद चाटने से गैस ठीक हो जाता है।
10. दूध उबालते समय उसमें एक पीपल डालकर दूध पीने से गैस नहीं बनती।