बार बार पेशाब आने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Frequent Urination In Hindi

Apr 15,2020 05:36 AM posted by Admin

बार-बार पेशाब आने की समस्या पुरूषों व महिलाओं दोनों को हो सकती है। आमतौर पर इंसान दिन में लगभग 4 - 7 बार पेशाब करता है। लेकिन अगर कोई दिन में 6 से अधिक बार पेशाब करने लगे और हर बार सामान्य से ज़्यादा पेशाब निकले तो उस स्तिथि में हम कह सकते हैं कि वह बार बार पेशाब आने की परेशानी से जूझ रहा है। बार बार पेशाब आने की इस समस्या को घरेलू नुस्खे से भी ठीक किया जा सकता है। बार बार पेशाब आने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Frequent Urination In Hindi

बार बार पेशाब आने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Frequent Urination In Hindi


1. पिसी हुई हल्दी की एक चम्मच सुबह-शाम दो बार ठंडे पानी से फँकी लेने से बार- बार पेशाब आना बन्द हो जाता है। 2. दिन में दो बार 100-100 ग्राम अंगूर खाने से बार-बार पेशाब जाना बन्द हो जाता है। 3. तीन आँवलों का रस पानी में मिलाकर सुबह-शाम चार दिन पीने से बार-बार पेशाब जाना बन्द हो जाता है। 4. एक केला खाकर आँवले के रस में शक्कर मिलाकर पीयें। बार-बार पेशाब का आना बन्द हो जायेगा। अकेला केला खाने से भी बार-बार पेशाब जाना कम हो जाता है। 5. अनार के छिलके पाँच ग्राम की फँकी पानी से लेने से अधिक मूत्र आना कम हो जाता है। 6. सेब खाने से रात को बार-बार पेशाब जाना कम हो जाता है। 7. अजवाइन और तिल मिलाकर खाने से बहमूत्रता ठीक हो जाती है। 8. मसूर की दाल खाने से बहुमूत्रता में लाभ होता है। 9. तिल के बीज को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से बार बार पेशाब को जाने से छुटकारा मिलता है। 10. कद्दू के बीज का सेवन दिन में 2 बार (1 चम्मच सुबह और 1 चम्मच शाम) करने से पेशाब से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।