आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Eyesight in Hindi
Apr 26,2020 06:58 AM posted by Admin
आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Eyesight in Hindi
1. पाव भर पानी में 6 ग्राम सूखा आँवला रात को भिगो दें। प्रात: इस पानी को छानकर आँखें धोयें। इससे आँखों के सब रोग दूर होते हैं और दृष्टि बढ़ती है। सूखे आँवले के चूर्ण की एक चाय की चम्मच की फँकी रात को पानी से लें। इससे आँखों की दृष्टि बढ़ती है।
2. गाजर में विटामिन 'ए' होने से इसका रस आँखों की कमजोरी दूर करता है।
3. मसूर की दाल, घी से छौंक कर तलकर खाने से नेत्रों को शक्ति मिलती है।
4. प्याज के रस को आँखों में डालते रहने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
5. एक चम्मच पानी में एक बूंद नीबू का रस डालकर दो-दो बूँद आँखों में डालें। इससे आँखें स्वस्थ रहेंगी तथा सामान्य रोग दूर होंगे
6. फूलगोभी का रस पीने से आँखों की कमजोरी दूर होती है।
7. आँखों के आगे अँधेरा आता हो तो आँवले का रस पानी में मिलाकर सुबह शाम चार दिन पीने से लाभ होता है।
8. प्याज का निरन्तर प्रयोग से नेत्र दृष्टि बढ़ जाती है।
9. ताजा दूध (धारोष्ण) छानकर बिना गर्म किये मिश्री या शहद, भीगी हुई 20 किशमिश खाकर इनका पानी मिलाकर चालीस दिन पीने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।
10. गेहूँ के पौधे का रस पीने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।
11. सुबह नंगे पाँव हरी दोब पर तीन माह गर्मी में चलने से आंखो की रोशनी बढ़ती है।