बिस्तर पर पेशाब करने की आदत छुड़वाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Bed Wetting In Hindi

Apr 25,2020 02:01 PM posted by Admin

  बिस्तर पर पेशाब करने की आदत छुड़वाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Bed Wetting In Hindi

बिस्तर पर पेशाब करने की आदत छुड़वाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Bed Wetting In Hindi


1. एक ग्राम पिसा हुआ आँवला, एक ग्राम पिसा हुआ काला जीरा और दो ग्राम पिसी हुई मिश्री मिलाकर फंकी लें। ऊपर से ठण्डा पानी पीयें। बिस्तर में पेशाब करने का रोग दूर हो जायेगा। 2. जामुन की गुठली को पीसकर एक चाय की चम्मच भर फँकी पानी से लेने पर बिस्तर में पेशाब करने का रोग दूर हो जाता है। 3. बच्चे को छुहारा खिलाने से बिस्तर पर पेशाब करना बंद कर देता है। 4. 50 ग्राम काले तिल, 25 ग्राम अजवाइन, 100 ग्राम गुड़ में मिला लें। इसे 8 ग्राम सुबह-शाम दो बार नित्य खाते रहने से बार-बार पेशाब जाना एवं बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करना बन्द हो जायेगा। 5. दो अखरोट और 20 किशमिश रोजाना दो सप्ताह खिलायें। इससे बच्चे बिस्तर में पेशाब करना छोड़ देते हैं। 6. सोते समय शहद का सेवन कराते रहने से बच्चों को नींद में मूत्र निकल जाने का रोग दूर हो जाता है। 7. 5 मुनक्का रोजाना सोते समय खाते रहने से बिस्तर में पेशाब करना बन्द हो जाता है।