जलोदर के घरेलू उपाय - Home Remedies For Ascites In Hindi
Apr 02,2020 01:23 PM posted by Admin
पेट में पानी भर जाने को जलोदर करते है। इस बीमारी में रोगी का पेट बढ़ जाता है, बेचैनी सी होने लगती है, टांगे सूज जाती है यहाँ तक की सांस लेने में भी दिक्कत आने लगती है। जलोदर से पीड़ित व्यक्ति को घरेलू उपचार से भी सही किया जा सकता है। जलोदर बीमारी के घरेलू नुस्खे निम्न है-
जलोदर के घरेलू उपाय - Home Remedies For Ascites In Hindi
1. लहसुन का रस एक चम्मच 125 ग्राम पानी में मिलाकर तीन बार नित्य पिलाने से जलोदर दूर होता है।
2. आम खाने से जलोदर में लाभ होता है। नित्य दो-दो आम तीन बार खायें।
3. 25 ग्राम चना, 250 ग्राम पानी में औटा (Boiled) कर आधा पानी रहने पर, इसका पानी छान कर पीने से लाभ होता है। यह लगातार तीन सप्ताह तीन बार नित्य पीयें। जलोदर ठीक हो जाता है।
4. कच्चा प्याज बार-बार खाने से पेशाब ज्यादा होता है और जलोदर के लिए यह एक अच्छी औषधि है।
5. 25 ग्राम करेले का रस आधा कप पानी में मिलाकर नित्य तीन बार पिलाने से तिल्ली कट जाती है। जिससे जलोदर में लाभ मिलता है।
6. मूली के पत्तों का रस आधा कप थोड़ा-सा पानी मिला कर तीन बार नित्य पीने से जलोदर में लाभ करता है।
7. गाजर का रस जलोदर की बीमारी जल्द ही ठीक हो जाती है।
8. खरबूजे का सेवन करने से जलोदर रोगी को आराम मिलता है।
9. जलोदर रोगी को छाछ पिलाने से राहत मिलती है।
10. मेथी दाना, मेथी की सब्जी या भिगोया हुआ पानी पीना जलोदर में लाभकारी होता है।