हल्दी के फायदे - Turmeric (Haldi) Benefits in Hindi

Jul 24,2021 06:12 AM posted by Admin

हल्दी के फायदे - Turmeric (Haldi) Benefits in Hindi

1. हल्दी पाउडर और शहद मिलाकर खाने से एलर्जी ख़त्म हो जाती है।

2. आधा कप उबले पानी में चुटकी भर हल्दी, पिसी काली मिर्च डालकर चाय की तरह पीने से खांसी ठीक हो जाती है।

3. एक गिलास गर्म दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से निमोनिया में लाभ होता है।

4. चार चम्मच खसखस दूध में पीस कर बालों की जड़ों में लगायें। आधे घंटे बाद सिर धोयें। धोने में शैम्पू या साबुन काम में ले सकते हैं। सप्ताह में दो बार इस तरह बाल धोयें। रूसी बालों से निकल जायेगी।

5. पिसी हुई हल्दी की एक चम्मच सुबह-शाम दो बार ठंडे पानी से फँकी लेने से बार- बार पेशाब आना बन्द हो जाता है।

6. 15 ग्राम पिसी हुई हल्दी एक किलो पानी में उबालें, ठण्डा होने पर उस पानी से सुबह-शाम गरारे करने से छाले में लाभ होता है।

7. 250 ग्राम मुल्तानी मिट्टी, इतना ही चन्दन पाउडर व 50 ग्राम पिसी हुई हल्दी मिला लें। इसकी तीन चम्मच का पेस्ट तैयार कर उपयोग करें। इससे न केवल कील-मुँहासे ही साफ होंगे, बल्कि चेहरे का रंग भी साफ हो जायेगा।

8. इमली के बीज का पाउडर बनाकर, समान मात्रा में हल्दी मिलाकर खाने से खसरा बीमारी ठीक हो जाती है।

9. 50 ग्राम पिसी हुई हल्दी में 5 ग्राम भुनी हुई फिटकरी मिलाकर नित्य मंजन करने से दांत चमकने लगते हैं।

10. हल्दी, सरसों, का तेल और नमक मिलाकर मंजन पीलापन जाएगा।

11. हल्दी, नमक और सरसों का तेल मिलाकर नित्य मंजन करने से दांत मजबूत होते है।

12. हल्दी को आग पर भूनकर पीस लें। इसे दुखते दांतों पर मलने से दर्द दूर हो जाता है।

13. एक चाय की 1 चम्मच हल्दी पिसी हुई, 100 ग्राम पानी में इतनी उबालें कि चौथाई पानी रह जाये। फिर उसे बारीक कपड़े में छानकर सुबह-शाम आँखों में डालने से दर्द होना बंद हो जाता है।

14. एक गिलास गर्म दूध में स्वाद के अनुसार पिसी हुई मिश्री, एक चम्मच हल्दी दोनों मिला कर घोल कर नित्य एक बार पिने से सूजन में लाभदायक होता है। सारे शरीर, हाथ पैर सूज गये हों, इससे लाभ होता है। यह कुछ सप्ताह नित्य पीयें।

15. चौथाई चम्मच पिसी हुई हल्दी नित्य पानी से फँकी लेते रहने से सूजन मिट जाती है।

16. धब्बों के लिए पैक-एक बड़े चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी को चम्मच संतरे के छिलकों का पिसा हुआ पाउडर, एक चम्मच दही व एक चम्मच दूध, एक चम्मच गुलाब जल, नीबू का रस, एक चम्मच नारियल का तेल डाल कर अच्छी तरह फेंट लें। चेहरे पर लगाकर सूखने तक लगाये रखें। फिर धो डालें। दो महीने तक हफ्ते में तीन-चार बार तक यह पैक लगाने से हर तरह के दाग, धब्बे दूर होने लगते हैं।

17.चोट लगने पर एक चम्मच हल्दी गर्म दूध के साथ पीने से दर्द, सूजन दूर होती है।

18. पिसी हुई हल्दी, घी या तेल में मिलाकर गर्म कर इसमें रुई भिगोकर घाव पर रोजाना पट्टी बाँधने से घाव भर जाता है।

19. हल्दी की गाँठ पानी में घिसकर लेप करने से घाव के कीड़े मर जाते हैं। घाव पर पिसी हुई हल्दी भुरकने से घाव भर जाता है।

20. कच्चे दूध में पिसी हुई हल्दी मिलाकर मलने से त्वचा मुलायम होती है। हाथ पैर नहीं फटते। यदि फट गये हों तो उनमें हल्दी भर दें। ठीक हो जायेंगे।

21. आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच मिश्री या शहद मिलाकर दो बार नित्य लें। पित्ती निकलना बन्द हो जायेगी।

22.तीन बार दिन में और एक बार रात में सोते समय हल्दी का लेप करते रहने से दाद ठीक हो जाता है

23. एक चम्मच हल्दी की फँकी सुबह-शाम नित्य लें। हल्दी की गाँठ को पत्थर पर पानी में घिस कर लगायें। कोढ़ रोगी को आराम मिलेगा।

24. हल्दी को पानी में घोलकर जले हुए पर लेप करें। सूखने पर बार-बार लेप करें। इससे जले हुए में लाभ होता है।