नारियल तेल के फायदे : पके हुए नारियल के गूदे से नारियल का तेल निकाला जाता है। एलर्जी से लेकर आग से जलने तक इस जड़ी बूटी यानि नारियल तेल ( Coconut Oil ) का प्रयोग किया जाता है। यदि आपने पहले कभी नारियल तेल के फायदे में बारे में नहीं पढ़ा है तो जान लीजिए क्योकि नारियल तेल बहुत ही काम की जड़ी बूटी है। तो आइये जानते है नारियल तेल के फायदे ( Nariyal Tel Ke Fayde ) -
नारियल तेल के फायदे - Uses, Benefits of Coconut Oil in Hindi
1. त्वचा पर हल्का गर्म नारियल तेल लगाने से एलर्जी में राहत मिलती है।
2. नारियल तेल को सफेद दाग पर लगाने से दाग का निशान हट जाता है।
3. कूकर खांसी में नारियल का शुद्ध तेल बिना किसी सुगन्ध की मिलावट वाला एक वर्ष के बालक को 4-4 ग्राम नित्य चार बार पिलाने से कूकर खांसी ठीक हो जाती है।
4. नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से जुएं मर जाते हैं।
5. पिसा हुआ नमक, काली मिर्च एक-एक चम्मच, नारियल का तेल 5 चम्मच मिलाकर बाल उड़े, गिरे स्थान पर लगाने से बाल आ जाते हैं।
6. नारियल के तेल लगाने से गंजेपन की परेशानी उतपन्न नहीं होती।
7. नीबू को चूसे तथा नारियल के तेल में नीबू का रस मिलाकर मालिश करें खुजली में बहुत लाभ होगा।
8. नारियल के तेल में नीबू का रस मिलाकर मालिश करने से खुजली कम होती है।
9. तुलसी के पत्तों का रस 250 ग्राम, नारियल का तेल 250 ग्राम दोनों को मिलाकर धीमी आँच पर गरम करें। पानी का भाग जल जाने पर गरम तेल में ही 12 ग्राम मोम डालकर हिलायें। बस मरहम तैयार है। फुन्सी, खुजली पर लगाने से इससे बहुत लाभ होगा।
10. टमाटर का रस एक चम्मच, नारियल का तेल दो चम्मच मिलाकर मालिश करें, फिर गर्म पानी से स्नान करें, खुजली मिट जावेगी।
11. धब्बों के लिए पैक-एक बड़े चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी को चम्मच संतरे के छिलकों का पिसा हुआ पाउडर, एक चम्मच दही व एक चम्मच दूध, एक चम्मच गुलाब जल, नीबू का रस, एक चम्मच नारियल का तेल डाल कर अच्छी तरह फेंट लें। चेहरे पर लगाकर सूखने तक लगाये रखें। फिर धो डालें। दो महीने तक हफ्ते में तीन-चार बार तक यह पैक लगाने से हर तरह के दाग, धब्बे दूर होने लगते हैं।
12. आग से जलने पर तुलसी के रस को नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से जलन दूर होती है, छाले तथा घाव ठीक हो जाते हैं।