बादाम के फायदे - Badam ke Fayde - Almond Benefits in Hindi

Aug 20,2020 08:29 PM posted by Admin

बादाम के फायदे - Badam ke Fayde aur Nuksan - Almond Benefits in Hindi


1. रातभर भीगे बादाम को पीसकर और केसर मिक्स करके गाय के दूध के साथ सेवन करने से शीघ्रपतन की समस्या खत्म हो जाती है। 2. पाँच बादाम शाम को पानी में भिगो दें। सुबह छीलकर उसमें मिश्री और एक कली लहसुन की मिलाकर पीस लें और खिलायें। दो-तीन दिन में कूकर खाँसी या काली खाँसी ठीक हो जायेगी। 3. आंवले के रस को बादाम के तेल के साथ मिक्स करके लगाएं। इस तरीके को अपनाने से कुछ ही दिनों में सफेद बाल काले होने लगेंगे। 4. नित्य 12 बादाम भिगोकर, छीलकर, पीसकर, आधी छटाँक (31 ग्राम) मक्खन कुछ महीने खाने से तुतलाना, हकलाना ठीक हो जाता है। 5. 5 बादाम नित्य सुबह-शाम खाने से होंठ नहीं फटते। 6. बादाम का छिलका जला कर ढक दें। दूसरे दिन पीसें और राख का पाँचवाँ भाग फिटकरी मिलाकर पुन: पीस लें। इससे मंजन करने से दाँत साफ होंगे 7. 40 दिन तक सात बादाम, मिश्री, सौंफ प्रत्येक दस ग्राम पीस कर रात को गर्म दूध के साथ लेने से मस्तिष्क की दुर्बलता दूर होती है। 8. सुबह सात बादाम खाकर ऊपर से सवा सौ ग्राम गाजर का रस, आधा किलो दूध में मिलाकर पीने से याददाश बढ़ती है। 9. तीन बादाम भिगोकर पीसकर दूध में मिलाकर पिलाने से सूखा रोग में लाभ होता है।