सेब के फायदे - Seb Ke Fayde In Hindi
Jul 21,2021 06:06 AM posted by Admin
यह भारत के उत्तरी प्रदेश हिमाचल में पैदा किया जाने वाला फल अनेक प्रकार के विटामिन से भरपूर होता है। जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं, तो आइये जानते है, हर रोज सेब खाने से किन-किन बीमारियों से निजात पाया जा सकता है-
सेब के फायदे - Benefits of Apple in Hindi
1. सेब पर नमक डालकर खाने से सिर दर्द में राहत मिलती है।
2. खट्टे सेब का रस एक गिलास, स्वादानुसार मिश्री मिलाकर कुछ दिन तक इसे नित्य पीने से भूख अच्छी लगने लगेगी।
3. सेब खाने से रात को बार-बार पेशाब जाना कम हो जाता है।
4. ताजा सेब या सेब का मुरब्बा 15-20 दिन खाने से हृदय की दुर्बलता, दिल बैठना ठीक होता है।
5. दाँत गलते हों, छेद हों, मसूड़े फूलते हों तो खाना खाने के बाद नित्य सेब खायें इससे दाँत और मसूड़े ठीक हो जायेंगे और खराब नहीं होंगे।
6. सेब का रस बार-बार पीने से, भोजन के साथ सेब खाने से, शराब और अफीम की आदत छूट जाती है।
7. एक या दो सेब बिना छीले चबा-चबा कर भोजन से 15 मिनट पहले खाने से स्मरण-शक्ति बढ़ जाती है।
8. बच्चों के पेट के रोगों के लिये रोजाना सेब खिलाने से लाभ मिलता है।
9. सेब का रस पानी में मिलाकर पीने से प्यास कम लगती है।
10. सेब को अच्छी तरह पीस लें और उस लुगदी की एक पतली तह चेहरे पर चढ़ा लें। दस-मिनट बाद गरम पानी से धो डालें। चर्म रोग में राहत मिलेगा।
11.एक सेब को अच्छी तरह पीस लें और इसका लेप चेहरे पर करें। इसे 10 मिनट बाद गर्म पानी से धो डालें। तैलीय त्वचा से राहत मिलेगी।
12. सेब को चटनी की तरह पीसकर जहाँ बिच्छू ने काटा हो, लेप करें तथा सेब खिलायें इससे ठीक हो जायेगा