Egypt In Hindi- अगर देखा जाए तो इतिहास के पन्नों में मिस्र देश पुरानी चीजों का एक बहुत बड़ा खजाना है अगर हम किसी से कोई सवाल करते हैं कि आपको 5000 साल पुरानी चीजें कहां से मिली,तो जवाब मिलता है कि मिस्र देश। दोस्तों आज हम मिस्र देश के बारे में कुछ रोचक बातें जानेंगे तो आइए दोस्तों जानते हैं मिस्र देश के बारे में कुछ अनसुने मजेदार रोचक तथ्य

मिस्र देश के बारे में रोचक तथ्य । Egypt In Hindi
1. मिस्र देश के सबसे ज्यादा आबादी नील नदी के किनारे रहती हैं।
2. मिस्र में दुनिया के कुल पानी का 0.6% है।
3. प्राचीन मिस्र में लगभग 1400 देवी देवताओ की पूजा की जाती है।
4. सूडान और मिस्र देश के बॉर्डर के पास 2060km ऐसी जमीन है, जिस पर दोनों देशों में किसी का कोई हक नही है।
5. मिस्र की बहुत सारी कब्रो की जब खुदाई हुई तो उनमें टॉयलेट्स भी पाए गए।
6. चील नामक पक्षी मिस्र का राष्ट्रीय पक्षी है।
7. ग़िजा पिरामिड मिस्र का सबसे मशहूर पिरामिड है।
8. आपकी जानकारी के लिए बता दे , सबसे ज्यादा पिरामिड सूडान में है, न कि मिस्र में।
9. मिस्र से ही शादियों में अँगूठी पहनाने की प्रथा की शुरूआत हुई थी।
10. ममी बनाते समय उनका दिल नही निकालते है,क्योकि मिस्र के लोग दिल को आत्मा का प्रतीक मानते है।
11. प्राचीन मिस्र देश मे बिल्लियों को मारने पर सीधे मौत की सजा मिलती थी।
12. 1346-1353 के दौरान महामारी फैल जाने की वजह से, मिस्र की 40% आबादी मार गई थी।
13. मिस्र देश वह पहला अरब देश है, जिसने इजराइल से शांति बनाए रखने की शुरुवात की थी।
14. प्राचीन मिस्र देश मे , लोग मरे हुए इंसानो को पट्टियों में लपेटते थे, जिन्हें हम ममी कहते है. एक ममी पर 1.6km लंबी पट्टियाँ मिली है।
15. दुनिया का सबसे पुराना गाना , मिस्र में पाया गया । आपको बता दे यह गाना प्यार के बारे में था। यह माना जाता है, कि यह गाना लगभग 4300 साल पहले लिखा गया था।
16. प्राचीन मिस्र ने घड़ियों का आविष्कार का लिया था।
17. प्राचीन मिस्र देश मे 30-30 दिन के महीने होते थे , और बाकी के बचे 5 दिन त्योहार मनाये जाते थे, ताकि 365 दिन पूरे हो सके।
18. मिस्र देश मे जब कोई बौना पैदा होता था, तो उसे बहुत खुदक़िस्मत माना जाता था।
19. दुनिया की सबसे ज्यादा पुरानी ड्रेस मिस्र देश मे पाई गई, यह ड्रेस लगभग 5000 साल पुरानी है।
20. एक दिन में मिस्र देश ने 529 लोगो को फाँसी की सजा सुनाई है, यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
21.फिरौन के शासनकाल मे मुद्रा दारू हुआ करती थी।
22. अंधेपन के इलाज के दौरान प्राचीन मिस्र के लोग मरीज के कानों में सूअर की आँख डाल देते थे।
23. मिस्र देश की औरतें दोबारा से शादी कर सकती थी।
24. मिस्र देश की औरतों को पूरी आजादी थी, यह अपनी वसीयत लिख सकती थी, जमीन खरीद सकती थी, बाहर का कोई भी काम कर सकती थी। और इनको भी समान बेतन मिलता था।
25. गर्भधारण से बचने के लिए मिस्रवासी मिट्टी, शहद और मगरमच्छ के गोबर का मिश्रण बनाते थे। उस मिश्रण को औरत की योनि में डाल देते थे, जिससे महिला गर्भवती नहीं होती थी, यह लोग ऐसा इसलिए करते थे, कि मगरमच्छ के गोबर में एसिडिक होता है, जो शुक्राणुओं को मारता है।
26. मिस्र देश मे लोग तकिये के रूप में पत्थर का इस्तेमाल करते थे।
27. मिस्र देश मे , आज के समय मे लगभग 90% लोग मुसलमान है।
28. शांति संधि का रिकॉर्ड मिस्र देश के पास है और यह दुनिया का सबसे पहला रिकॉर्ड है।