Lal Kitab In Hindi: लाल किताब में धन से जुडी हुई समस्याओ के बारे में भी बताया गया, इसमें बताये गए सरल टोटके और उपाय से आपके घर लक्ष्मी यानि धन आना शुरू हो जायेगा। भगवान की भक्ति से आप अथाह धन सम्पदा के मालिक बन सकते है। तो आइये जानते है वे कौन से अचूक और सिद्ध सरल उपाय है जो आपको बहुत धनवान बना सकते है-
लाल किताब द्वारा धन प्राप्ति के सिद्ध सरल उपाय - Lal Kitab Ke Sidh Achuk Upay Dhan Prapti Ke Liye
अचूक उपाय : 1 ) सुबह जब सोकर उठे, तब अपने हाथो का दर्शन करे | हाथो का दर्शन करने से लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का आशीष प्राप्त होता है।
अचूक उपाय : 2 ) धन की देवी लक्ष्मी जी हर शुक्रवार कमलगठे की माला से बीज मंत्र
श्रीं का जप करे | ऐसा करने से विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
अचूक उपाय : 3 ) धन के देवता माने जाने वाले कुबेर का अपने घर के मंदिर में
कुबेर यन्त्र की स्थापना करे और कुबेर के मंत्र का नित्य जप करे
अचूक उपाय : 4 ) लक्ष्मी प्राप्ति करने के लिये शुक्रवार को अंधविद्यालय में जाकर 27 संतरे अंधे बच्चों को खिलाएं।
अचूक उपाय : 5 ) आर्थिक लाभ हेतु पीतल के लोटे में जल व गाय का दूध मिलाकर शुक्ल पक्ष में सिरहाने रखकर सो जायें। सुबह यह दूध मिश्रित जल पीपल वृक्ष पर श्रद्धापूर्वक चढ़ा दें। यह उपाय 11 दिन तक लगातार करें। सोमवार से यह प्रयोग आरंभ करें आर्थिक लाभ निश्चित होगा।
अचूक उपाय : 6 ) विष्णु-लक्ष्मी के मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित और मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ जरूर होगा।
अचूक उपाय : 7 ) शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
अचूक उपाय : 8 ) हर गुरुवार को पीपल में जल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। धनलाभ होगा।
अचूक उपाय : 9 ) प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाने से धन का लाभ होता है।
अचूक उपाय : 10 ) प्रति बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मंदिर में 5 तरह के फल या गुड़ और चने का दान करने से भी धन की प्राप्ति होती है।
लाल किताब द्वारा धन प्राप्ति के सिद्ध अचूक टोटके - Lal Kitab Ke Sidh Achuk Totke Dhan Prapti Ke Liye
अचूक टोटका : 1 ) घर में शुद्ध सोना और केसर को एक साथ रखने से धन की लक्ष्मी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
अचूक टोटका : 2 ) सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों के मिश्रण से रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
अचूक टोटका : 3 ) शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा।
अचूक टोटका : 4 ) रविवार या सोमवार के दिन बाजार से तीन झाड़ू खरीदकर लाएं। अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में सभी नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद अपने घर के आसपास किसी मंदिर में वह तीनों झाड़ू रख आएं। ध्यान रहे झाड़ू ले जाते समय और मंदिर रखते समय आपको कोई देखे नहीं। यदि किसी ने आपको देख लिया तो इस उपाय का प्रभाव समाप्त होने संभावना रहती है।
अचूक टोटका : 5 ) हर दिन अपनी राशि अनुसार तिलक लगाये | यह तिलक भाग्य को उदय करता है |
अचूक टोटका : 6 ) काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। धनलाभ में आ रही बाधा दूर होगी।