Shakti Kapoor Biography In Hindi: शक्ति कपूर जी भारतीय फ़िल्म के एक महान कलाकार है, ये फ़िल्म जगत में अक्सर नेगेटिव रोल ही अदा करते है, आपकी जानकारी के लिए बता दे, ये असल जिंदगी में फ़िल्म जगत से बिल्कुल उलटे है। उन्होंने बहुत सारी फिल्मो में हास्य की भी भूमिका निभाई है। अपने सफल करियर में लगभग 700 से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है। इनका असली नाम सुनील सिकंदेरलाल कपूर है। तो दोस्तों आइये जानते है, शक्ति कपूर के जीवन के बारे में-
शक्ति कपूर का जीवन परिचय - Shakti Kapoor Biography In Hindi
भारतीय फ़िल्म में खलनायक का रोल अदा करने वाले शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंम्बर 1958 को पंजाबी परिवार में हुआ था। शक्ति कपूर के फ़िल्म में आने से पहले इनके पिता
दिल्ली के दुकान पर कपडे सिला करते थे। आप लोग इसी बात से अंदाजा लगा सकते है, कि इन्होने अपने जीवन में कितना ज्यादा संघर्ष किया है,
[su_table]
पूरा नाम |
सुनील सिकंदेरलाल कपूर |
उपनाम |
शक्ति कपूर |
व्यवसाय |
अभिनेता |
नागरिकता |
भारतीय |
राशी |
कन्या राशि |
धर्म |
हिन्दू |
पसंदीदा खाना |
बिरयानी |
पसंदीदा अभिनेता |
अमिताभ बच्चन |
व्यवाहिक स्थिति |
विवाहित |
पिता |
सिकंदर लाल कपूर |
माता |
सुशीला कपूर |
भाई |
परवीन और रुम्मी कपूर |
बहन |
रेनू कपूर |
[/su_table]
शक्ति कपूर का व्यक्तिगत जीवन - Personal Life Of Shakti Kapoor In Hindi
आज के समय में शक्ति कपूर फिल्म की दुनिया में बहुत नाम कमा चुके है। इनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और इनके दो बच्चे है। इनके पिता का नाम
सिकंदर लाल कपूर और माता का नाम
सुशीला कपूर है। शक्ति कपूर की पत्नी का नाम
शिवांगी कपूर है जो की मशहूर अभिनेत्री पध्मिनी कोलाह्पुरी की बहन हैं शक्ति कपूर की शादी सन् 1982 में हुई थी। शक्ति कपूर की बेटी
श्रद्धा कपूर हैं और शक्ति कपूर के बेटे
सिधांत कपूर हैं।
शक्ति कपूर की शिक्षा - Shakti Kapoor Education In Hindi
शक्ति कपूर का आचरण स्कूल के दिनों में अच्छा नहीं था, जिसकी वजह से इनको कई स्कूलों से निकाला भी गया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के होली चाइल्ड स्कूल से शुरू हुई, इसके बाद इनकी शिक्षा दिल्ली के फ्रैंक अन्थोनी पब्लिक स्कूल में हुई। लेकिन खराब आचरण की वजह से स्कूल से निकाले जाने के कारण उन्हें ये दोनों स्कूल बदलने पड़े थे। बाद में, दिल्ली के ही सलवान पब्लिक स्कूल में भी पढाई की।
अपनी स्नातक की डिग्री न्यू दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स से पूरी की। यहाँ पर इनको एडमिशन खेल कोटा के माध्यम से मिला था। स्नातक की डिग्री पूरी करने के बाद पुणे फ़िल्म्स एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से अभिनय की शिक्षा को प्राप्त की। अब आपके मन में ऐसा कोई सवाल नहीं होगा कि शक्ति कपूर कितना पढ़ें है ? शक्ति कपूर कहां तक पढ़ें हैं ?
शक्ति कपूर की फ़िल्मी दुनिया – Shakti kapoor Filmy Career in Hindi
हम जब भी फ़िल्म दुनिया में खलनायकों की बात करते है, तो शक्ति कपूर का नाम जरूर आता है। और साथ ही शक्ति कपूर जी ने फिल्म इंडस्ट्री में
नायक हंस्मुख का भी अभिनय किया हैं। तो आइये जानते है, शक्ति कपूर की फ़िल्मी दुनिया के बारे में (
शक्ति कपूर की सभी फिल्मो की लिस्ट )
शक्ति कपूर ने जीवन में बॉलीवुड करियर की शुरुवात सन् 1980 से की। शक्ति कपूर की सबसे पहली फ़िल्म “रॉकी” और “कुर्बानी” थी, इन फिल्मो में इन्होने खलनायक का रोल अदा किया था। यह रोल संजय दत्त के पिता सुनील दत्त जी ने दी थी। उस साल उनकी दो फ़िल्में “कुर्बानी” और “रॉकी” ब्लॉकबस्टर हिट फ़िल्में साबित हुई थी।
इनके लगातार बेहतरीन अभिनय करने की वजह से शक्ति कपूर जी बॉलीवुड के बेहतरीन खलनायकों की श्रेणी में आ गए। खलनायकी के किरदार के निर्देशकों और निर्माताओं की पहली पसंद अमरीश पूरी या फिर शक्ति कपूर ही होते थे, हम लोग इसी बात से अंदाजा लगा सकते है, कि ये अपने समय के बेहतरीन कलाकार थे।
शक्ति कपूर के फिल्मी डायलॉग - Shakti Kapoor Film Dialogues In Hindi
- क्राइम मास्टर गोगो है मेरा नाम आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं मैं....
- हिचकियां...मैं हूं नंदू सबका बंधू.....
- मेरा नाम है चुटिया, अच्छे-अच्छों की खड़ी करता हूं मैं खटि.....
- तु नहीं जानता की ये कचरा सेठ कितना कमीना है...
- मैं एक नन्हा सा, प्यारा सा छोटा सा बच्चा हूं....
- आला रे आला इंस्पेक्टर भिंडे आला, हाथ में लेके कानून का ताला....
- मेरे बेडरूम का दरवाजा भी मेरी तरह रोमांटिक है.....
- कर दो ऐसी घटना... वो सीधे पहुंच जाए पटना....
- मेरे खने चाकू है...
- ओओओओओ लोलिता....
- मैं काम को अपनी पूजा मानता हूं और काम करने वाली जगह को स्वर्ग.....
- समझता नहीं है यार...
- नंदू सबका बंधू
- पहले तोलो फिर बोलो....
- भाभी जान आप हमें अपनाएं या ना अपनाएं... हम आपको मुंह दिखाई में मिले हैं....
- कल करे सो आज कर आज करे सो अब...चलो मेरे गुंडों मिलकर मारो सब.....
शक्ति कपूर के अवार्ड और उपलब्धियां - Shakti Kapoor Award In Hindi
शक्ति कपूर जी ने अपने फिल्मी करियर में 700 से भी ज्यादा फिल्मे की है, इन फिल्मो में इनको बहुत सारे अवार्ड मिले है, और साथ ही बहुत सारे लोगो का प्यार भी, लेकिन कुछ खाश अवार्ड नीचे लिखे गए है, जो आज भी लोगो को याद रहते है-
1984: मवाली : Filmfare Best Comedian Award – Mawaali
1985:तोहफा : Filmfare Best Comedian Award –Tohfa
1995: राजा बाबू : Filmfare Best Comedian Award – Raja Babu
1995: अंदाज़ अपना अपना : Filmfare Best Comedian Award – Andaz Apna Apna
1997: लोफर : Filmfare Best Comedian Award – Loafer
1998: जुड़वा : Filmfare Best Comedian Award – Judwaa