Mango In Hindi: आम कैसा भी हो कच्चा या पक्का, मजा तो दोनों में आता है, शायद इसीलिए लोग आम को फलो का राजा कहते है सब लोग शायद इसीलिए गर्मी महीने का इन्तजार करते है, आम हमारे शरीर के संक्रमण एवं विकारों को ख़त्म करता है। आम शरीर के रोगो को इसलिए ख़त्म कर देता है, क्योकि इसमें विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, तांबा, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। और साथ ये प्री-बायोटिक आहार फाइबर और पॉली फेनोलिक फ्लैवोनॉइड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

आम के फायदे - Aam Ke Fayde In Hindi
1. आम के फायदे करे सूखी खांसी दूर - Mangoes For Cure Dry Cough In Hindi
2. आम के गुण से बढ़ाए ताकत - Mango For Increases Strength In Hindi
3. आम खाने के फायदे लाए दृष्टि में सुधार - Mango For Eye Health In Hindi
4. आम फल के फायदे करे पाचन शक्ति में सुधार - Mango For Digestion In Hindi
4. आम रस के फायदे कैंसर से लड़ने के लिए - Mango For Cancer In HIndi
6. आम खाने के लाभ है यौन जीवन में सुखदायक - Aam Ke Fayde For Sexual Life In Hindi
7. आम खाने के फायदे से खून की कमी दूर करे - Aam Ke Fayde Improves Hemoglobin In Hindi
8. आम के गुण रखे इम्यून सिस्टम को मजबूत - Mango Ke Fayde For Boosting Immune System In Hindi
आम के फायदे करे सूखी खांसी दूर - Mangoes For Cure Dry Cough In Hindi
सूखी खांसी का इलाज हम लोग साधारण तरीके से नहीं कर सकते है, लेकिन सुखी खांसी का इलाज हम लोग आम से बड़ी ही आसानी से कर सकते है, आम सूखी खांसी से छुटकारा दिलाता है, आइये जानते है, कि आम से सूखी खाँसी का इलाज कैसे किया जाये-
- पके आम को राख में रखकर भून ले, फिर इसके रस को निकालकर सेवन करे सूखी खाँसी से जल्द ही राहत मिलेगा।
- आम के रस में थोड़ा सी काली मिर्च मिलाकर पिए, इससे और भी ज्यादा फायदा होता है।
आम के गुण से बढ़ाए ताकत - Mango For Increases Strength In Hindi
इसमें पोषक तत्वो के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन को सुधारने के साथ-साथ ताकत को भी बढ़ाता है, इसलिए आम का सेवन ताकत बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आइये जानते है आम से ताकत बढ़ाने के तरीको के बारे में-
- दूध में आम के रस को मिलाकर पीने से कमजोरी दूर हो जाती है।
- आम के रस में थोड़ा सा घी और सौंठ डालकर पीने से ताकत बढ़ती है।
आम खाने के फायदे लाए दृष्टि में सुधार - Mango For Eye Health In Hindi
आँखों के लिए आम बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्योकि आम में बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जो हमारे आखो के लिए बहुत ही अच्छा पोषक तत्व है। आम आँखो में होने वाले रोग ( रतौंधी, मोतियाबिंद, धब्बेदार अध: पतन, शुष्क आँखें, मुलायम कॉर्निया ) से भी राहत दिलाता है
आम फल के फायदे करे पाचन शक्ति में सुधार - Mango For Digestion In Hindi
आम में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। आम में पाई जाने वाली फाइबर पाचन को सही करके कब्ज पेट के अल्सरऔर मल-त्याग प्रक्रिया में सहायता करता है, नियमित आधार पर दोनों ही कच्चे व पके हुए आम खाने से पाचन-शक्ति में सुधार आता है और विभिन्न प्रकार के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों का खतरा कम हो जाता है।
आम रस के फायदे कैंसर से लड़ने के लिए - Mango For Cancer In Hindi
कैंसर से लड़ने आम सबसे बेहतर है। इसकी यह क्षमता इसमें मौजूद उत्तम विरोधी कैंसर गुण, उच्च फाइबर, विटामिन सी, कई फिनोल और एंजाइमों से आती है। इसमें उपस्थित एंटी-कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पेट, स्तन, फेफड़े, त्वचा, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर के खिलाफ रक्षा प्रदान कर सकते हैं। इसलिए कैंसर रोगी को आम का सेवन करते रहना चाहिए।
आम खाने के लाभ है यौन जीवन में सुखदायक - Aam Ke Fayde For Sexual Life In Hindi
इसमें विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है, आपकी जानकारी के लिए बता दे, सेक्स हार्मोन को विनियमित करने और कामेच्छा को बढ़ावा देने में ये विटामिन बहुत ज्यादा मददगार होता है, और साथ आम में मैग्नीशियम और पोटेशियम भी उच्च मात्रा पाई जाती है, जो सेक्स हार्मोन को बढाती है।
आम खाने के फायदे से खून की कमी दूर करे - Aam Ke Fayde Improves Hemoglobin In Hindi
यदि आप खून की कमी से परेशान है तो आप लगातार आम का सेवन करे, आम आपके शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर कर देगा,क्योकी आम में लोह तत्व पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर कर देता है।
- सुबह-शाम आम के रस को दूध में मिलाकर पीने से हेमोग्लोबिन यानि खून की कमी दूर हो जाती है।
आम के नुकसान - Am Ke Nuksan In Hindi
फलो का राजा आम हमारे शरीर को तब नुकसान नहीं पहुंचाता जब तक हम इसका सेवन जरुरत से ज्यादा नहीं करते है, तो आइये जानते है, किन-किन मामलो में आम हमें नुकसान पहुंचाता है-
- आम मे फाइबर ज़्यादा होता है, जब आम का सेवन ज्यादा कर लेते है तो दस्त की संभावना बढ़ जाती है।
- जिन लोगो को आम से एलर्जी हो उन लोगो को आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आम का सेवन ज्यादा करने से वजन भी बढ़ सकता है, क्योकि आम में कैलोरीज ज़्यादा मात्रा पाई जाती है।
- डायबिटीज रोगी काम का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योकि आम में शर्करा नामक पदार्थ की मात्रा अधिक पाई जाती है।
- आम को ज्यादा खाने से शरीर की गर्मी भी बढ़ सकती है।