रोचक तथ्य के इस पोस्ट में आज मै आपको इजरायल के राष्ट्रीय पक्षी हुदहुद के बारे में मजेदार रोचक तथ्य बताऊंगा। जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाओगे। इसे अरबी भाषा में हुदहुद नाम से पुकारा जाता है। इजरायल में हुदहुद को हूपु कहते हैं। तो आइये जानते है, हुदहुद के बारे में रोचक तथ्य-
Amazing Facts About Hudhud Bird In Hindi – हुदहुद पक्षी के बारे में रोचक तथ्य
1. यह मिट्टी खोद कर कीडे चुनता है।
2. मादा हूप्पो एक बार में 5 या 6 अण्डे देती है।
3. हुदहुद सिर हिला हिलाकर बोलता है।
4. यह इजरायल का राष्ट्रीय पक्षी है। इसराइली राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ ने देश की 60वीं सालगिरह पर इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया था।
5. इसकी उडानें छोटी होती हैं, और कई बार यह फुदक-फुदक कर दौड क़र भी काम चला लेता है।
6. हुदहुद अन्य पक्षियों की तुलना में आसमान में काफी ऊंची उड़ान भर सकता है
7. मुस्लिम धर्म की सबसे पाक किताब कुरान में भी इसका जिक्र किया गया है।
8. हुदहुद का वजन 46 से 89 ग्राम है। इसके पंख बड़े और गोलाई में हैं।
9. हुदहुद की सात प्रजातियां हैं और यह भारत समेत पूरे एशिया, अफ्रीका और यूरोप में भी पाया जाता है।
10. यह पक्षी बसंत में यानि फरवरी से अप्रेल माह में घोंसला बनाता है। इसका घोंसला गन्दगी और बदबू से भरा होता है।
11. यह पक्षी यहूदियों और मुसलमानों के पैग़म्बर हज़रत सुलेमान के दूत के तौर पर काम किया करता था।